प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कोच गौतम गंभीर, IPL टीम मालिकों को लगाई लताड़, कहा- “अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो…”
BE NEWS – साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद इंडियन टीम के कैप्टन गौतम गंभीर पर उठ रहे सवालों के बाद अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होनें स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं को हैरान करने वाला बताया है।
सीरीज में मिली हार के बाद उठ रही आलोचनाएं
आपको बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) टेस्ट सीरीज में 2-1 मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उठ रही आलोचनाओं पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्प्लिट कोचिंग के सुझाव को गलत बताया। एक IPL टीम मालिक द्वारा अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच नियुक्त करने की सलाह पर उन्होंने दो-टूक कहा, अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो, दूसरों को भी उनके काम में दखल नहीं देना चाहिए।
आगे उन्होनें कहा कि, यह समझ से बाहर है कि कोई ऐसा व्यक्ति भी राय देने आ जाता है जिसका क्रिकेट से सीधा संबध तक नहीं है। लोग अपने अधिकार से बाहर जाकर टिप्पणी कर रहे हैं, जोकि किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

दर्शन पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक
गंभीर ने याद दिलाया कि सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना खेला। गर्दन की चोट के कारण गिल दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। गंभीर के अनुसार यह टीम के लिए एक बड़ा झटका था, जिसे मीडिया ने लगभग नज़रअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब एक युवा और बदलती टेस्ट टीम अचानक अपने कप्तान को खो देती है, तो प्रदर्शन पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है।

ध्यान टीम की वास्तविक चुनौतियों पर
गंभीर ने कहा कि हार के बाद बहस पिच और परिस्थितियों पर शिफ्ट हो गई, जबकि ध्यान टीम की वास्तविक चुनौतियों पर होना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बहाने नहीं देते, लेकिन सच्चाई बताना उनकी जिम्मेदारी है।