Flower of Aparajita: सिर्फ सजावट नहीं, संजीवनी है अपराजिता का सुंदर फूल, आइये जानें इसके लाभ और फायदे…
Flower of Aparajita – प्रकृति में कई ऐसे फूल हैं जो देखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन उनके औषधीय गुण उन्हें बेहद खास बना देते हैं और हमारे जीवन में संजीवनी की तरह कार्य करते है, पर इनका असल जिंदगी में उपयोग करना हमको मालूम ही नहीं है। अक्सर इस वजह से हम इन्हें नजर अंदाज करते हैं।
ऐसा ही एक फूल है अपराजिता। जो अक्सर घरों, बागानों और खेतों के आसपास सहज रूप से उगा हुआ दिखाई देता है। नीले रंग का यह सुंदर फूल आयुर्वेद में अपने चमत्कारी लाभों के लिए जाना जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में इससे तैयार किया गया काढ़ा या चाय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। आइये जानें इस पौधे के औषधीय गुण एंव इसके फायदे….
ये भी देखें – Magh Mela Pyayagraj: Avimukteshwaranand Controversy पर लोगों की खुली राय | Public Reaction Video

ब्लू टी के नाम से मशहूर है अपराजिता
अपराजिता के फूल से बनने वाली चाय का रंग नीला होता है, इसी वजह से इसे आजकल ब्लू टी (Blue Tea) कहा जाता है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, यह चाय न सिर्फ देखने में आकर्षक होती है बल्कि इसके औषधीय गुण भी इसे खास बनाते हैं। आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग ब्लू टी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।
ये भी देखें –UP Diwas 2026: UP दिवस कार्यक्रम में सोने की लंका छोड़ रावण पहुंचा Lucknow | BE News
![]()
औषधीय गुणों का खजाना
अपराजिता के फूल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है। ठंड के मौसम में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं में भी इसका काढ़ा लाभ पहुंचाता है।
पाचन तंत्र और मोटापे में लाभकारी
अपराजिता की चाय पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है और गैस, एसिडिटी व अपच जैसी परेशानियों को कम करने में सहायक होती है।
शुगर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शुगर के मरीजों के लिए अपराजिता का काढ़ा बेहद उपयोगी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलती है। साथ ही, यह अनिद्रा की समस्या में राहत देता है और मानसिक तनाव को कम कर मन को शांत रखने में लाभकारी होता है।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
अपराजिता से बनी ब्लू टी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। सही ब्लड सर्कुलेशन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, थकान कम होती है और व्यक्ति खुद को अधिक सक्रिय महसूस करता है।
ब्लू टी बनाने की आसान विधि
1. ब्लू टी तैयार करने के लिए एक कप पानी उबालें।
2. इसमें 4 से 5 अपराजिता के फूल डालकर कुछ मिनट तक उबालें।
3. इसके बाद छानकर स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं।
इस चाय का सेवन सुबह और शाम किया जा सकता है। यह सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, दर्द, सूजन और माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी राहत देने में सहायक मानी जाती है। Read More Flower of Aparajita: सिर्फ सजावट नहीं, संजीवनी है अपराजिता का सुंदर फूल, आइये जानें इसके लाभ और फायदे…