Border 2 Release: ‘बॉर्डर-2’ ने मारी दमदार एंट्री, थिएटर्स में गूंजी तालियां, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले– “हाई वोल्टेज देशभक्ति”

Border-2 Release: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन से इसने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया है। देशभक्ति से लबरेज इस वॉर-एक्शन ड्रामा मुवी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है।

पहले दिन थिएटर्स में उमड़ा दर्शकों की भारी भीड़

आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर -2’ आज यानी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पहले ही दिन फिल्म को लेकर जो उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सुबह से ही कई शहरों में हाउसफुल शो की खबरें सामने आ रही हैं। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।

ये भी देखें – सड़क या जंग का मैदान? | लखनऊ ट्रैफिक सिस्टम फेल! | Puraniya Chauraha | Ground Report | BE NEWS

Border-2
28 साल बाद लौटा ‘बॉर्डर’ का जादू

साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ‘बॉर्डर -2’ ने रिलीज के साथ ही यह साबित कर दिया है कि फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही है। एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई करने वाली यह फिल्म ओपनिंग डे पर ही ब्लॉकबस्टर की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

बॉर्डर 2 में सनी देओल के डायलॉग ने जगाया जोश, मगर VFX ने किया मजा ...

स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस और गानों ने जीता दिल

‘बॉर्डर-2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों और एक्स यूजर्स का कहना है कि सनी देओल ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से बवाल मचा दिया है। उनके डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा जा रहा है। वहीं वरुण धवन को फिल्म में एक यादगार क्लाइमैक्स मिला है। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के सीन्स पर दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे। फीमेल लीड में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या सिंह की एक्टिंग भी लोगों को पसंद आ रही है।

फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ और ‘मिट्टी के बेटे’ दर्शकों को भावुक कर रहे हैं। सोनू निगम की आवाज़ ने इन गानों में जान डाल दी है और सोशल मीडिया पर इनकी खूब तारीफ हो रही है।

ये भी देखें – Lucknow में उत्तराखंड महोत्सव 2026 | पहाड़ी संस्कृति, संगीत और स्वाद का संगम | BE News

Gadar 2 Advance Booking Collection: सनी देओल की 'गदर-2' ने बरपाया कहर ...

सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर -2’ का जलवा

रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘बॉर्डर 2’ ट्रेंड करने लगी। दर्शक फिल्म देखने के बाद लगातार अपने रिव्यू और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स फिल्म की कहानी, दमदार डायलॉग्स और देशभक्ति से भरे सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम

फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, ‘ ये एक हाई-वोल्टेज फिल्म है और सिनेमा की दुनिया में बड़ी जीत है। फिल्म में जोश और जज्बात कूट-कूट कर भरे हैं। देशभक्ति पर फिल्म कैसे बनाई जाती है, ये फिल्म इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। हर सीन हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करता है। सनी देओल एक बार फिर अपनी पुरानी शिद्दत और दमदार अंदाज में लौटे हैं।’

क्या है फिल्म की कहानी

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में पाकिस्तान के मिशन चंगेजखान को केंद्र में रखकर भारतीय सैनिकों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। सनी देओल एक बार फिर यह साबित करते नजर आते हैं कि देशभक्ति और वॉर-एक्शन फिल्मों में उनका कोई मुकाबला नहीं। Read More Border 2 Release: ‘बॉर्डर-2’ ने मारी दमदार एंट्री, थिएटर्स में गूंजी तालियां, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले– “हाई वोल्टेज देशभक्ति”

Border-2: ‘घर कब आओगे’ के बाद अब ‘जाते हुए लम्हों’ ने जीता दर्शकों का दिल, रीक्रिएट वर्जन की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

BE NEWS – सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के टीजर और ‘घर कब आओगे’ गाने के बाद अब नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ को फिर से एक नए अंदाज में रिलीज कर दिया गया है। रीक्रिएट किए गये इस गाने को भी पहले गाने की तरह दर्शकों से खुब प्यार मिल रहा है।

रीक्रिएट वर्जन ‘जाते हुए लम्हों’

आपको बता दें कि ‘बॉर्डर-2’ के फिल्म मेकर्स ने ‘घर कब आओगे’ गाने को मिली बड़ी सफलता के बाद फिर एक बात नया’ गाना रिलीज किया है। दरअसल ये गाना भी पहली फिल्म बॉर्डर का ही ‘जाते हुए लम्हों’ है, जो रीक्रिएट किया गया नया वर्जन है। जिसको विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज में गाया है और इसे कंपोज मिथुन ने किया है। उनकी आवाज के साथ बैग्रांउड में इस गाने के ओरिजनल सिंगर की भी आवाज सुनाई दे रही है। पहली फिल्म में इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा व अनु मलिक ने कंपोज किया है।

ये भी देखें- Top 5 Breaking News Today | CM Yogi | Delhi Pollution | ISRO PSLV C62 | German Chancellor | BE News

तीसरे गाने के साथ फिल्म बड़ी दर्शकों की उत्सुकता

‘जाते हुए लम्हों’ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इससे पहले फिल्म से पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दूसरा रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क दा चेहरा’ सामने आया। अब तीसरे गाने के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

https://x.com/VishalMMishra/status/2010638854324445402

फिल्म 1971 के भारत-पाक वॉर पर आधारित

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘ बॉर्डर-2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी चारों ही किरदारों की फिल्म में बेहद दमदार एंट्री कराई गई है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म को 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन रिलीज होगी।  फिल्म के टीज़र और अब इस गााने के रिलीज होने के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है, लोग अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या धमाल मचाती है। Read More Border-2: ‘घर कब आओगे’ के बाद अब ‘जाते हुए लम्हों’ ने जीता दर्शकों का दिल, रीक्रिएट वर्जन की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Border 2: ‘घर कब आओगे’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाया दर्शकों का एक्साइटमेंट

BE NEWS – सनी देओल की ‘बॉर्डर-2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो होने वाला है। फिल्म के टीजर के बाद अब फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज कर दिया गया है। जिसको देखने और सुनने के बाद एक बार फिर से दर्शकों को पुरानी वाली ‘बॉर्डर’ की याद आ गयी।

‘बॉर्डर-2’ जल्द ही ही सिनेमा घरों में रिलीज

आपको बता दें कि ‘बॉर्डर-2’ जल्द ही ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर्स की झलक सामने आने के बाद और अब मूवी का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज टी- सीरीज के युट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा, सोनू निगम और दिलजीत दोसांझ इन चार सिंगर्स ने गाया है। इस गाने का नया वर्जन और आवाज लोगों के दिल जीत को छु गया है।

28 साल बाद फिर गूंजेगा 'बॉर्डर 2' का 'घर कब आओगे', टीजर रिलीज, सोनू ...

फिल्म में एक्टर्स बेहद दमदार एंट्री

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘ बॉर्डर-2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दिखाई दे रहें है। चारों ही किरदारों की फिल्म में बेहद दमदार एंट्री कराई गई है। यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। फिल्म की कहानी भी इसी वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

ये भी देखें- UP Police की पिटाई से युवक की मौत! इलाज के दौरान गई जान | Lucknow News | BE NEWS

'घर कब आओगे...,' रिलीज हुआ 'बॉर्डर 2' के गाने का टीजर, सनी देओल के ...

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म को 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन रिलीज होगी।  फिल्म के टीज़र और अब इस गााने के रिलीज होने के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है, लोग अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या धमाल मचाती है। Read More Border 2: ‘घर कब आओगे’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाया दर्शकों का एक्साइटमेंट