‘राई का पहाड़ बना दिया…’ तलाक की अफवाहों पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बताई ‘ब्रेक’ की असली वजह

BE NEWS – बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी की गई पोस्ट को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कल की गई पोस्ट में नेहा ने रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने की बात कही थी, जिसके बाद से ही उनके और रोहनप्रीत के अलग होने की रुमर्स उड़ने लगी। जिस पर अब नेहा ने रिएक्ट किया है।

पोस्ट को लेकर खबरों में छाई नेहा

आपको बता दें कि पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर और रियलिटी शो जज नेहा कक्कड़ अपनी पोस्ट को लेकर इस समय खबरों में छाई हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उनकी उस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद फैंस उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के तलाक के कयास लगाने लगे थे। अब नेहा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स और मीडिया को करारा जवाब दिया है।

Neha Kakkar 3rd Anniversary: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपनी शादी ...

“मेरे मासूम पति को बीच में न घसीटें”

विवाद को बढ़ता देख नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, प्लीज मेरे मासूम पति या मेरे परिवार को इस सब में मत घसीटो! वे सबसे अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं के सपोर्ट की वजह से हूं।” नेहा ने साफ किया कि उनकी परेशानी की वजह उनके पति या परिवार नहीं, बल्कि “कुछ अन्य लोग और सिस्टम” हैं जिनसे वह तंग आ चुकी हैं।

ये भी देखें – SIR पर मचा घमासान यूपी से कटे 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम! | BE News| SIR Controversy

Latest and Breaking News on NDTV
क्या था पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में नेहा ने एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने “जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें नहीं पता कि वह वापस लौटेंगी या नहीं और पैपराजी से भी उन्हें फॉलो न करने की गुजारिश की थी। इस इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई कि नेहा और रोहनप्रीत के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग होने वाले हैं।

मीडिया पर साधा निशाना, खुद को कहा ‘इमोशनल’

नेहा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर इतना भावुक नहीं होना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “मीडिया वाले बहुत अच्छे से जानते हैं कि ‘राई का पहाड़’ कैसे बनाया जाता है। मैंने अपना सबक सीख लिया है। अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करने वाली हूं।”

सिंगर ने अपने फैंस (NeHearts) को मैसेज देते हुए कहा कि वह बहुत जल्द एक बड़े धमाके के साथ वापसी करेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को “बेचारी इमोशनल नेहू” बताया।

तलाक पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का करारा जवाब, शादी की चौथी ...

2020 में हुई थी दोनों की शादी

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी। तब से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों के लिए जानी जाती है। नेहा के इस बयान के बाद अब उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। Read More ‘राई का पहाड़ बना दिया…’ तलाक की अफवाहों पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बताई ‘ब्रेक’ की असली वजह

नेहा कक्कड़ ने ट्रोलिंग के बाद इमोशनल पोस्ट कर फैंस को दिया झटका, कहा- “पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं”

BE NEWS – फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल में ही अपने गाने ‘कैंडी शॉप’ में उनके बोल्ड डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। वहीं अब उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया है।

Neha Kakkar: मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, बताई ...

एक बार फिर से चर्चा में नेहा कक्कड़ 

आपको बता दें कि इंडियन आइडल की जज और फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से चर्चा में आ गयी हैं। इसका वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर की गई इमोशनल पोस्ट है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। जिसके बाद लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ये भी देखें – अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव? | मुलायम परिवार में बड़ा विवाद | BE NEWS

Sonu Kakkar Cuts Ties With Neha Kakkar and Tony Kakkar Know Why Took ...

सब से थोड़ा ब्रेक लेने का समय

नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और इस समय जो कुछ भी मेरे दिमाग में है- सब से थोड़ा ब्रेक लेने का समय है। मुझे नहीं पता कि मैं आऊंगी या नहीं। आगे उन्होंने लिखा कि, मैं पापाराज़ी और प्रशंसकों से रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया मेरी कोई भी तस्वीर या वीडियो न बनाएं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी निजता का सम्मान करेंगे। मेरे लिए आप सब इतना तो कर ही सकते हैं।’

neha kakkar

ट्रोलिंग के बीच आया फैसला

नेहा का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में उनके और भाई टोनी कक्कड़ के गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना पड़ा था। यूजर्स ने गाने के डांस स्टेप्स और कॉन्सेप्ट को लेकर नाराज़गी जताई थी और यहां तक कि के-पॉप से नकल के आरोप भी लगाए गए थे। माना जा रहा है कि लगातार ट्रोलिंग का असर नेहा की मेंटल हेल्थ पर पड़ा है।

Neha Kakkar Song: कैंडी शॉप गाने को सुन लोग ढिंचैक पूजा से नेहा कक्कड़ ...

छोटी उम्र से संघर्ष और सफलता

नेहा कक्कड़ का सफर आसान नहीं रहा है। महज चार साल की उम्र से उन्होंने परिवार की मदद के लिए भजन गाना शुरू कर दिया था। इंडियन आइडल सीजन 2 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पहचान मिली। भले ही वह टॉप में नहीं रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।

‘दिलबर’, ‘आंख मारे’, ‘हौली हौली’, ‘मोरनी बनके’ जैसे सुपरहिट गानों से नेहा ने खुद को टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल किया। आज वह न सिर्फ सिंगर बल्कि म्यूजिक रियलिटी शोज़ की जज के तौर पर भी जानी जाती हैं। Read More नेहा कक्कड़ ने ट्रोलिंग के बाद इमोशनल पोस्ट कर फैंस को दिया झटका, कहा- “पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं”