नेहा कक्कड़ ने ट्रोलिंग के बाद इमोशनल पोस्ट कर फैंस को दिया झटका, कहा- “पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं”
BE NEWS – फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल में ही अपने गाने ‘कैंडी शॉप’ में उनके बोल्ड डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। वहीं अब उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया है।

एक बार फिर से चर्चा में नेहा कक्कड़
आपको बता दें कि इंडियन आइडल की जज और फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से चर्चा में आ गयी हैं। इसका वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर की गई इमोशनल पोस्ट है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। जिसके बाद लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।
ये भी देखें – अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव? | मुलायम परिवार में बड़ा विवाद | BE NEWS

सब से थोड़ा ब्रेक लेने का समय
नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और इस समय जो कुछ भी मेरे दिमाग में है- सब से थोड़ा ब्रेक लेने का समय है। मुझे नहीं पता कि मैं आऊंगी या नहीं। आगे उन्होंने लिखा कि, मैं पापाराज़ी और प्रशंसकों से रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया मेरी कोई भी तस्वीर या वीडियो न बनाएं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी निजता का सम्मान करेंगे। मेरे लिए आप सब इतना तो कर ही सकते हैं।’
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/19/neha-kakkar-2026-01-19-15-27-56.jpg)
ट्रोलिंग के बीच आया फैसला
नेहा का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में उनके और भाई टोनी कक्कड़ के गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना पड़ा था। यूजर्स ने गाने के डांस स्टेप्स और कॉन्सेप्ट को लेकर नाराज़गी जताई थी और यहां तक कि के-पॉप से नकल के आरोप भी लगाए गए थे। माना जा रहा है कि लगातार ट्रोलिंग का असर नेहा की मेंटल हेल्थ पर पड़ा है।

छोटी उम्र से संघर्ष और सफलता
नेहा कक्कड़ का सफर आसान नहीं रहा है। महज चार साल की उम्र से उन्होंने परिवार की मदद के लिए भजन गाना शुरू कर दिया था। इंडियन आइडल सीजन 2 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पहचान मिली। भले ही वह टॉप में नहीं रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।
‘दिलबर’, ‘आंख मारे’, ‘हौली हौली’, ‘मोरनी बनके’ जैसे सुपरहिट गानों से नेहा ने खुद को टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल किया। आज वह न सिर्फ सिंगर बल्कि म्यूजिक रियलिटी शोज़ की जज के तौर पर भी जानी जाती हैं। Read More नेहा कक्कड़ ने ट्रोलिंग के बाद इमोशनल पोस्ट कर फैंस को दिया झटका, कहा- “पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं”

