Border-2: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने मचाया गदर, ‘धुरंधर’ को पछाड़ दूसरे दिन भी की शानदार कमाई…
Border-2 – सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। पहले दिन 32 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने शानदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन की कमाई के साथ यह 100 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है।
बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
आपको बता दें कि सिनेमाघरों में एक बार फिर देशभक्ति का जबरदस्त जोश और एक्शन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा दी है। पहले दिन 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई के बाद, दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी और 40.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इस तरह, सिर्फ पहले दो दिनों में ही फिल्म ने कुल 72.69 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ये भी देखें – UP Diwas पर एक जनपद एक उत्पाद को मिला बड़ा मंच, ODOC योजना का शुभारंभ! | BE NEWS

दूसरे दिन की कमाई में उछाल
हालांकि, पहले दिन भारी बारिश और भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच की वजह से नाइट शोज पर थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन शनिवार को फिल्म ने गजब की रिकवरी दिखाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन दोपहर के बाद फिल्म की ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल देखा गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन के अंत तक ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन 33 से 37 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित था, लेकिन टी-सीरीज द्वारा जारी आंकड़े 40.59 करोड़ रुपये दिखा रहे हैं।
ये भी देखें – Avimukteshwaranand Vs CM Yogi: क्या शंकराचार्य जाएंगे जेल? | BE News

100 करोड़ रुपये के काफी करीब
‘बॉर्डर 2’ को चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है, जिससे फिल्म के लिए कमाई के मौके और भी बढ़ गए हैं। शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि फिल्म पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच सकती है। वहीं अनुमान ये लगाया जा रहा है कि यह फिल्म चार दिन में 125 से 135 करोड़ रुपये तक का नेट बिजनेस कर सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती
देशभक्ति और एक्शन का जादू फिर से दर्शकों पर छाया हुआ है, और फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रहा है। सनी देओल की धमाकेदार वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी फिल्मों में दर्शक हमेशा विश्वास रखते हैं। अगर रफ्तार यही रही, तो यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो जाएगी। Read More Border-2: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने मचाया गदर, ‘धुरंधर’ को पछाड़ दूसरे दिन भी की शानदार कमाई…