‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से फोटोज हुई वायरल, भारतीय सेना की वर्दी में पहने नजर आए सलमान और चित्रागंदा सिंह

BE NEWS – सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें सलमान और चित्रागंदा सिंह दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

लद्दाख में सैन्य वर्दी में दिखे सलमान खान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से ...

चर्चाओं में फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में काफी चर्चाओं में है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह के साथ उनकी फोटो सामने आयी है। इस तस्वीर में दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में एक फैन के साथ पिक्चर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। ये फोटो फिल्म के सेट से है। जो कि अब काफी वायरल हो रही है। लद्दाख के बाद अब मुंबई में भी फिल्म ने शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Image

‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के उपन्यास पर आधारित

बैटल ऑफ गलवान फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के एक उपन्यास पर आधारित है, जोकि 2020 में गलवान की घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष पर आधारित आधारित मूवी है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे है। इस फिल्म के अगले साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होने की संभावना जतायी जा रही है।