Bangladesh violence: बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं, नरसिंहदी में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Bangladesh violence – बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नरसिंहदी जिले से सामने आया है, जहां 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसने एक बार फिर देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंसा की एक और गंभीर घटना आई सामने 

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है। चंचल चंद्र भौमिक नरसिंहदी इलाके में एक गैराज में काम करता था और काम खत्म करने के बाद वहीं सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि चंचल बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब चंचल शुक्रवार रात एक गैराज के अंदर सो रहा था। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, नरसिंहदी में सोते हुए हिंदू युवक ...

घटना का वीडियो भी आया सामने 

घटना नरसिंगदी पुलिस लाइन के पास मस्जिद मार्केट इलाके की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने गैराज के शटर पर बाहर से पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को बाहर से आग लगाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी देखें – UP Diwas 2026: UP दिवस कार्यक्रम में सोने की लंका छोड़ रावण पहुंचा Lucknow | BE News

कन्नौज में जलेश्वर आश्रम के साधु को जिंदा जलाया गया, हालत गंभीर, जाने ...

आसपास के लोगों ने फायर सर्विस को किया सूचित 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने फायर सर्विस को सूचित किया। नरसिंगदी फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गैराज के अंदर से चंचल की जला हुआ शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह काफी देर तक आग में फंसा रहा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल

चंचल चंद्र भौमिक कुमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था और काम के सिलसिले में नरसिंगदी में रह रहा था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है और कई सालों से उसी गैराज में काम कर रहा था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं, मामला दर्ज किया जा रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

हिंदू समुदाय में भय और आक्रोश

इस घटना के बाद बांग्लादेश के हिंदू संगठनों और आम हिंदू समुदाय में भय और इन घटनाओं के लेकर आक्रोश का माहौल है। संगठनों ने सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उस्मान हादी की मौत के बाद बिगड़े हालात 

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात और बिगड़े हैं। 18 दिसंबर को ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को जला दिया गया। इसके बाद राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल, बीते हफ्ते हिंदू व्यापारी लिटन चंद्र दास और अन्य मामलों ने अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Read More Bangladesh violence: बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं, नरसिंहदी में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया