सिडनी में यहूदी उत्सव के दौरान हुए आंतकी हमले में 15 लोगों की मौत, विदेश मंत्री एस.जय शंकर ने पूरा समर्थन देने की कही बात

BE NEWS – ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर एक यहूदी उत्सव के दौरान आंतकी हमला हुआ। इस आंतकी  गोलाबारी में अब तक 15 बेगुनाह लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी ने इस हमले कड़ी निंदा की है। भारत के विदेश मंत्री एस. जय शंकर ने इस आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से बातचीत की।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बातचीत

आपको बता दें कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वहां पर एक यहूदी उत्सव हनुक्का चल रहा था। उसी समय पर दो हमलावारों ने अंधाधुंध गोलोबारी शुरु कर दी। इस हमले में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिसको लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जय शंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बातचीत की।  इस हमले को लेकर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है और पूरा समर्थन देने की बात कही है।

विदेश मंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट 

इस हमले को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जय शंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि, “ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात की। बॉन्डी बीच आतंकवादी हमले पर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और पूरा समर्थन देने की बात की।”

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेर
वहीं इस हमले के एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि, गोलियां बरसाने वाले दोनों आंतकी पिता-पुत्र थे। जिनकी पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे नवीन अकरम के रुप में हुई है।

Read More सिडनी में यहूदी उत्सव के दौरान हुए आंतकी हमले में 15 लोगों की मौत, विदेश मंत्री एस.जय शंकर ने पूरा समर्थन देने की कही बात