Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

BE NEWS – आयुर्वेद में आंवले को प्रकृति का वरदान कहा जाता है। ये शरीर को इम्यूनिटी देता है। इसके साथ ही ये स्किन, आंखों और बालों को लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। सर्दियों के इस मौसम में आंवले को खूब पसंद भी किया जाता है।

आंवला को विटामिन-सी का सोर्स

आपको बता दें कि आंवले को विटामिन-सी का सोर्स माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने, त्वचा में निखार लाने और बालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। यही वजह है कि पुराने समय से दादी-नानी सर्दियों में आंवले का मुरब्बा बनाकर रखा करती थीं, ताकि पूरे मौसम इसके फायदों का आनंद लिया जा सके।

आज भी आंवला मुरब्बा कई घरों में बड़े स्वाद से खाया जाता है। इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट आंवला मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

ये भा देखें- Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर Ramdas Athawale का बड़ा बयान | BE News

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो पिएं आंवले का जूस, मोटापे से भी ...

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. आंवला – 20 से 25

2. चीनी – तीन कप, अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।

3. इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

4. केसर के धागे – ½ चुटकी

Boost Your Immunity With These Amla Recipes

आंवला मुरब्बा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ताजे और हरे आंवलों का चयन करें। उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर सूती कपड़े से पोंछकर सुखा लें। अब कांटे या चाकू की मदद से आंवलों को चारों ओर से हल्का-हल्का गोद लें, ताकि चाशनी अच्छे से अंदर तक जा सके। इसके बाद एक कड़ाही में 4–5 कप पानी डालकर करीब 10 मिनट तक इसे तेज आंच पर उबालें। जब आंवले हल्के नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें पानी से निकाल लें। Read More Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

Amla Benefits: विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है आंवला, आइये यहां जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे…

BE NEWS – आंवला जिसे विटामिन- सी का सबसे बड़ा स्त्रोत कहा जाता है। इसे अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाये तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम सभी इसके उपयोग कई तरह से करते है जैसे- चटनी, आचार और मुरब्बा आदि शामिल है। कई लोग इसके क्यूब बनाकर भी स्टोर कर लेते है और रोजाना उसे गरम पानी में डाल कर पीते है।

आंवला आयुर्वेद में भी एक पावरफुल औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। ऐसे में हम आपको आज इसको खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

आंवले को खाने का सही तरीका

आपको बता दें कि सर्दियों के इस मौसम में आंवला बहुत मात्रा में आता है। जिसका हम लोग कई तरह से उपयोग करते है। इसमे विटामिन सी के अलावा, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके आलावा इसमें कई तरीके के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है, जो हमारी बालों और आंखों के लिए बहुत हा फायदेमंद होते है।

सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद है आंवला का सेवन, लेकिन सेवन से पहले फायदे ...

कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता

आंवले को किसी और तरीके से खाने की बजाय इसे कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, इसके साथ ही चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाती है और चेहरे के मसल्स भी एक्टिव होते हैं। ये बालों की हेल्थ व ग्रोथ को भी सुधारने में मदद करता है और आंखों की रोशनी को भी बढाता है। त्वचा को नेचुरली यंग बनाए रखने में मददगार होता है।