Flaxseed Ladoo: सर्दियों का ये सुपरफूड है स्वाद और सेहत से भरपूर, जानें इसको बनाने रेसिपी व इसके जबरदस्त फायदे
BE NEWS – सर्दियों के मौसम में हम शरीर को गर्म रखने, एनर्जी को बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशन से भरी चीजों को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम लोग ऐसी चीजों को अपना डाईट में शामिल करते है जिनकी तासीर गर्म हो, जो शरीर को ताकत देने के साथ ठंड से बचाने का भी काम करते है।
ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू
इनमें हम सभी आमतौर पर तिल के लड्डू, गोंद के लड्डू बनाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो तिल और गोंद के लड्डू से भी पौष्टिक, ताकतवर और शरीर को अंदर से गर्माहट देने वाला है। हम बात कर रहे हैं अलसी के लड्डू की। इसमें ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंड पाया जाता है। चलिए आपको हम बताते है इसे बनाने की आसान सी रेसिपी….

ये भी देखें –Yogi Government Action | नकली खाद से किसानों को नुकसान पर एक्शन होगा | UP Kisan | BE News
अलसी को लड्डू बनाने की विधि और सामाग्री
1. अलसी के बीज – 1 कप
2. गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – ¾ कप
3. देसी घी – 2–3 टेबलस्पून
4. सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ – ½ कप
5. काजू और बादाम कटे हुए – 2 टेबलस्पून
6. इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
7. खाने वाला गोंद – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
1.सबसे पहले अलसी के बीजों को धीमी आंच पर भूनें। जब बीज चटकने लगें और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
2. भुनी हुई अलसी को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें।
3. अब कढ़ाही में घी गरम करें। इसमें गोंद डालें और फुलने पर निकालकर कूट लें।
4. उसी घी में सूखा नारियल और ड्राई फ्रूट्स हल्के से भून लें।
5. अब कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें।
6. गैस बंद करके इसमें पिसी हुई अलसी, गोंद और इलायची पाउडर डालें।
7. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और हल्का गर्म रहते ही लड्डू बांध लें।

ये लड्डू ताकतवर होने के साथ- साथ शरीर को गर्माहट देने वाले और सर्दी से बचाव का भी काम करते हैं। ये बार-बार जुकाम, जोड़ो का दर्द, कमर का दर्द कई अन्य चीजों में फायदा देता है।