“तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से…” ‘बॉर्डर 2’ के टीजर हुआ रिलीज, सनी देओल की दमदार आवाज ने बढ़ाया फैंस में एक्साइटमेंट
BE NEWS – सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो होने वाला है। फिल्म को टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सनी देओल अपनी दमदार आवाज में दहाड़ लगाते देश भक्ति में डुबे नजर आ रहे हैं।
देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये सनी देओल
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 4 सेकंड का यह टीज़र देशभक्ति, वीरता और बलिदान की भावना से भरा हुआ दिख रहा है। जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है।

विजय दिवस पर खास तोहफा
जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र विजय दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया है। यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। फिल्म की कहानी भी इसी वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। Read More “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से…” ‘बॉर्डर 2’ के टीजर हुआ रिलीज, सनी देओल की दमदार आवाज ने बढ़ाया फैंस में एक्साइटमेंट