Train Accident In spain: स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

BE NEWS – दक्षिणी स्पेन में दो ट्रेन की टक्कर होने दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 21 लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। बचाव दल मौके पर मौजूद है, घायलों को बाहर निकाला जा रहा है।

जोरदार भिंडत होने से भयानक हादसा

आपको बता दें कि दक्षिणी स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत के पास दो ट्रेनों की आपस में जोरदार भिंडत होने से भयानक हादसा हो गया, जिसमें 21 लोगों का मौत होने की खबर है और 73 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई जिस कारण ये बड़ा हादसा हो गया। दोनों ही ट्रेन में करीब 500 ये अधिक यात्री सवार बताये जा रहे है।

स्पेन में भीषण रेल हादसा: दो ट्रेनों की आमने-सामने की भिड़ंत में 21 की ...

राहत और बचाव दल मौके पर

इस हादसे की सूचना पाकर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और लोगों का रेस्कयू  कर बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि दूर- दराज का इलाका होने की वजह से राहत कार्य में काफी कठिनाई आ रही है। इस हादसे को लेकर किंग फेलिल छठे और महारानी लेतिजिया ने दुख जाहिर किया है। स्पेन के अंदालुसिया प्रांत के रिजनल हेल्थ मिनिस्टर एंटिनियों सांज हादसे वाली जगह पंहुच गए है।

मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा 

अंदालुसिया के हेल्थ मिनिस्टर मंत्री एंटोनियो सांज खुद घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। मंत्री के अनुसार, 73 घायलों को आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कई यात्रियों की जान चली गई।

ये भी देखें – टोल प्लाज़ा पर वकील की जमकर पिटाई ! जानें क्या है पूरा मामला? BE NEWS

स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 की मौत, 30 की हालत गंभीर

दूरस्थ इलाके में राहत कार्य चुनौतीपूर्ण

हादसा एक दूर-दराज क्षेत्र में हुआ, जिससे राहत टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे में स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए आगे आए और घायलों को कंबल, पानी और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक 

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयेन ने भी इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि, “वह इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए हैं और पीड़ितों के साथ संवेदना व्यक्त करती हैं।”

हादसे के बाद एहतियातन अंदालुसिया और मैड्रिड के बीच सोमवार को ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Read More Train Accident In spain: स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक

BE NEWS – मैक्सिको में रेल के पटरी से उतरने की वजह से बड़ा रेल हादसा हो गया। जिसमें 13 लोग की मौत हो गई। इसके साथ ही करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हुआ हादसा

आपको बता दें कि मैक्सिको में यात्रियों से भरी ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की बोगियों के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा मैक्सिको के ओक्साका राज्य में हुआ। इस दुर्घटना के बाद प्रशांत महासागर को मैक्सिको जोड़ने वाली रेलवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मैक्सिको के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और नौसेना के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया।

यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू

मैक्सिकन नौसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में 9 क्रू मेंबर्स और 241 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 100 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और शेष यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 29 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Train Accident News: एक और भीषण रेल हादसा, अब तक 13 की मौत, 90 से ज्यादा हुए घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रपति ने हादसे पर गहरा शोक किया व्यक्त 

देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नौसेना के सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पटरी से उतरने के बाद ट्रेन का इंजन पलट गया

राहत और बचाव कार्य जारी

राष्ट्रपति शीनबाम के निर्देश पर मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने बताया कि 60 से अधिक घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मैक्सिकन नौसेना के अनुसार, ट्रेन में लगभग 250 लोग सवार थे, जिनमें 241 यात्री और नौ चालक दल के सदस्य शामिल थे।

घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी

गवर्नर सोलोमन जारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 घायलों का इलाज स्यूदाद इक्स्टेपेक के जनरल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। 22 यात्रियों को जुचिटान के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 29 घायलों को माटियास रोमेरो स्थित IMSS ज़ोन हॉस्पिटल में इलाज दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को तेहुआंतेपेक के जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। अन्य 5 घायलों को सलीना क्रूज के जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया है।

हादसे की जांच के आदेश

देश के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने इस रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। बताया गया है कि यह ट्रेन मैक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर के बीच चलती है और कभी यात्री तो कभी मालगाड़ी के रूप में संचालित की जाती है। Read More मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक