जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक पोस्ट

BE NEWS – अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा जोरों पर थी, ये भी कहा जा रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन आज एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।

अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरें

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी-2 के रनरअप रहे अभिषेक मल्हान  और अभिनेत्री जिया शंकर को लेकर काफी समय से रुमर्स चल रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं,कुछ दिनों से यह चर्चा तेज थी कि जिया शंकर और यूट्यूबर व ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर-अप अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान जल्द ही सगाई करने वाले हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब हवा मिली। अब जिया ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

ये भई देखें- बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदने पर SRK को चेतावनी! | BE NEWS

Photo leaked from Abhishek Malhan and Jiya Shankar's upcoming song ...

 इंस्टाग्राम पर साझा की अनजान शख्स की तस्वीर

दरअसलस जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्पष्ट किया कि वह न तो अभिषेक मल्हान को डेट कर रही हैं और न ही सगाई की कोई बात सच है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ नजर आईं। तस्वीर में वह शख्स जिया के गाल पर किस करता दिखाई दे रहा है, हालांकि जिया ने उसकी पहचान नहीं बताई।

जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप ...

इसके साथ जिया ने कैप्शन में लिखा कि, ” झूठी अफवाहों को साल 2025 में ही छोड़ देना चाहिए, जिससे यह साफ हो गया कि वह बेबुनियाद चर्चाओं और पुराने कयासों को पीछे छोड़ चुकी हैं।”

बिग बॉस ओटीटी 2 से शुरू हुई थीं चर्चाएं

यह पहली बार नहीं है जब जिया ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी वह कई बार साफ कर चुकी हैं कि अभिषेक मल्हान के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित था और अब वह दोस्ती भी खत्म हो चुकी है।

जल्द ही तमिल सिनेमा में कदम

इन सभी चर्चाओं के बीच जिया शंकर अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वह जल्द ही तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘काधल रीसेट रिपीट’ में वह अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में मधुमकुश, जयप्रकाश वी और अर्जुन अशोकन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। Read More जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक पोस्ट