Skin Care in Winter: चेहरे की ड्राइनेस दूर करने के लिए नाइट क्रीम की तरह करें घी का इस्तेमाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय…

Skin Care in Winter – सर्दियों का मौसम शुरु होते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी शुरु हो जाती हैं। ठंडी हवाओं के कारण चेहरे की नमी कम होने लगती है और फेस पर ड्राईनेस आने जिससे कभी- कभी स्किन फटने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने  के लिए लोग तरह- तरह ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। जिनके बहुत से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है।

स्किन को बनाए और भी ग्लोइंग 

इन साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए हम घरेलू चीजों का उपयोग करके हम अपनी स्किन को और भी ग्लोइंग बना सकते हैं। इन घरेलू प्रोडक्ट में सबसे उपयोगी है हमारे किचन में रखा हुआ घी है। जोकि हमारी स्किन को रिपेयर करने और उसे हेल्दी बनाने के लिए काफी मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करें इस घी का जो कि हमारी स्किन को इन सर्दियों में और भी बेहतर बना सकता है।

ये भी देखें – Republic Day Parade 2026: Border पर कैसा रहा गणतंत्र दिवस? जवानों ने साझा किया अपना अनुभव | BE News

हेयरग्रोथ में घी कैसे मदद करता है,- Hair growth mei ghee kaise madad ...
Skin Care in Winter
नाइट क्रीम की तरह घी का इस्तेमाल

स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए हम नाइट क्रीम की तरह घी का इस्तेमाल कर सकते है। इसको लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करते हुए इसे लगाए। ये स्किन को ग्लोइंग बनाएगा और हाइड्रेट भी रखेगा।

ये भी देखें – भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना है, युवा का चौंकाने वाला बयान | BE News

Use ghee
Use ghee
बॉडी की ड्राइनेस को करें दूर

सर्दियों में बॉडी की ड्राइनेस को दूर करने के लिए भी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घी को हल्का सा गर्म करें और फिर बॉडी की मसाज करें। इससे बॉडी को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें ओमेगा-3 और 9, विटामिन ए, डी और के की भरपूर मात्रा पाई जाती है। Read More Skin Care in Winter: चेहरे की ड्राइनेस दूर करने के लिए नाइट क्रीम की तरह करें घी का इस्तेमाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय…

Skin Care Routine: चेहरे पर आएगा ‘चांद सा नूर’, बस अपनाएं ये जादुई नेचुरल स्किन केयर रूटीन…

Skin Care Routine – आजकल हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इसके लिए हम तमाम तरीके के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते है। जो हमारे फेस और स्किन को कहीं न कहीं नुकसान ही पहुंचाते हैं। जिसके साइड इफेक्ट हमें आगे चलकर देखने के मिलते हैं। हम डे-केयर तो कर लेते हैं पर नाइट-केयर करना भूल जाते हैं। आज हम आपको बताएगें कुछ ऐसे तरीके जो नेचुरली हमारी स्किन, फेस को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं…

मॉर्निंग और नाइट केयर रूटीन बहुत जरूरी

हम सभी फेस और स्किन को बेहतर बनाने के लिए बहुत सारी ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते है जो हमारी स्किन को कुछ टाइम के लिए सॉफ्ट और ग्लोइंग बना देते हैं पर आगे चलकर हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते है। हमारी त्वचा के लिए मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रूटीन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसी के चलते यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो हमारे फेस और स्किन केयर रुटीन में बहुत ज्यादा जरुरी है।

ये भी देखें – Lucknow में उत्तराखंड महोत्सव 2026 | पहाड़ी संस्कृति, संगीत और स्वाद का संगम | BE News

ऑयली स्किन के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन के 5 स्टेप्स | Night Skin Care ...

सोने से पहले अपने फेस पर लगाए एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को हम रात को सोने से पहले अपने फेस पर लगा सकते हैं। ये एक एंटी-एजिंग और नेचुरल मॉइस्चराइजिंग जेल की तरह काम करता है। इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर अपने फेश को कर लें। नियमित इसे लगाने से आपको फर्क खुद देखने को मिलेगा।

एलोवेरा जेल से इस तरह करें फेस क्लीन-अप | how to do face clean up with ...

नारियल तेल से करें रोजाना मसाज 

रात को सोने से पहले अपने फेश को अच्छे से साफ कर लें और अपने पूरे फेस पर नारियल का तेल लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें। ये एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। पूरी रात चेहरे को हाइड्रेट रखता है। ये स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद रहते है।

ये भी देखें – Lucknow की फिज़ा में घुली पहाड़ी संस्कृति, uttarakhand mahotshav बना आकर्षण का केंद्र | BE News

क्या नारियल तेल से चेहरे का कालापन दूर होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट की इस ...

ये कुछ ऐसे नेचुरल तराके हैं जिनको हम अपने डेली केयर रुटीन में शामिल कर सकते है। जल्ह ही आपको अपनी स्किन पर असर देखने को मिलेगा।