पटौदी पैलेस में सैफ-करीना का रॉयल क्रिसमस सेलिब्रेशन, तैमूर-जेह की मस्ती ने लूटी महफिल, तस्वीरें वायरल

BE NEWS – बॉलीवुड में क्रिसमस का सेलिब्रेशन दौर शुरु हो चुका है। इसी बीच पटौदी पैलेस में क्रिसमस का सेलिब्रेट किया गया। जिसकी फोटोज सोहा अली खान ने सोशन मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर, जेह, तैमूर, इनाया और सोहा अली खान क्रिसमस ट्री को सजाते हुए नजर आ रहे हैं।

सैफ और करीना परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेशन

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने पटौदी पैलेस में अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। जिसमें सैफ और करीना परिवार संग क्रिसमस ट्री को सजाते हुए दिख रहे हैं। सोहा अली खान ने इस सेलिब्रेशन की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन फोटोज में सैफ- करीना, सोहा अली खान, जेह, तैमूर, इनाया और शर्मिला टैगोर भी नजर आ रही हैं।

सोहा अली खान दोनों बच्चों के संग आई नजर

पहली फोटोज में सैफ अली खान, करीना कपूर और सोहा अली खान अपने दोनों बच्चों के संग नजर आ रही हैं। पिक्स में करीना बेहद ही सिंपल लुक में नजर आयी। जो काफी सुंदर दिख रही थी। वहीं सैफ भी व्हाइट पैजामा पहने सिंपल कपड़ों में नजर आये।

रॉयल लुक में नजर आयी शर्मिला टैगोर

दूसरी फोटो में सोहा अपना मां शर्मिला टैगोर को साथ खड़ी नजर आ रही है, जिसमें ग्रीन कलर की शेडेड साड़ी पहने एक रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में सैफ अपनी भांजी इनाया को संग क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करते नजर आ रहे हैं।

फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कैप्शन

See also  दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की प्रेयर मीट पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- " उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गयी... "

क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर करते हुए सोहा ने एक कैप्शन भी लिखा है- क्रिसमस वीक ऑफिशियली अब शुरु हो चुका है। सोहा की इस सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस अपना खुब प्यार लुटा रहे हैं।