Paush Putrada Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पारण का सही समय एंम इसका महत्व…

BE NEWS – सनातन धर्म में एकादशी का एक खास महत्व है। एकादशी का व्रत करने वाले करने वाले जातक को सभी प्रकार के कष्टों व पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख- समृद्धि का वास होता है।

एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को आने वाली एकादशी को पौत्रदा एकादशी के रुप में मनाया जाता है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है तथा जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।ऐसे में आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और दिन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 22 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update | BE News

Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा ...

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि प्रारंभ 30 दिसंबर 2025 को सुबह 07:50 बजे और तिथि की समाप्ति 31 दिसंबर 2025 को सुबह 05:00 बजे होगी। उदयातिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को रखा जाएगा। एकादशी व्रत का पारण 31 दिसंबर 2025 को द्वादशी तिथि को किया जाता है। जिसका शुभ समय दोपहर 01:29 बजे से 03:33 बजे तक रहेगा। इस समय के भीतर व्रत का पारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

UNLOCK all 7 Chakras | Indian classical music | Complete PURIFICATION ...

पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व

See also  Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और राशि अनुसार जलाभिषेक शुभ समय...

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। सभी पापों से मुक्ति मिलती है, और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पीले वस्त्र धारण कर, तुलसी दल के साथ श्रीहरि की पूजा करना और जरूरतमंदों को दान देना अत्यंत फलदायी माना गया है।