New Year 2026: न्यू ईयर पर बिना ओवन बनाएं मज़ेदार चॉकलेट बिस्कुट केक, फॉलो करें इसे बनाने की आसान रेसिपी
BE NEWS – नए साल का जश्न हो और कुछ मीठा न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। नए साल के आने में बस कुछ ही घंटों के समय बचा हुआ है। सभी इसे अपने तरीके से मनाने में लगे हुए है। कोई बाहर जाकर इसे मना रहा है तो कोई घर पर ही इसे मना रहा है। ऐसे में कुछ अच्छा और मीठा खाने का मन करता है, जो हमारे इस न्यू ईयर के सेलीब्रेशन को और खास कर दे। जिसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है- केक।
न्यू ईयर पार्टी हो और परिवार के साथ घर पर सुकून भरे पल, केक हर मौके को खास बना देता है। लेकिन अगर आपके घर में ओवन नहीं है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं। आप आसानी से कुकर या कड़ाही में भी स्वादिष्ट और सॉफ्ट केक बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं चॉकलेट बिस्किट केक की आसान रेसिपी, जिसे कोई भी घर पर बना सकता है।

घर पर बिना ओवन केक बनाने की रेसिपी
1. चॉकलेट बिस्किट – 25 से 30
2. चीनी- 2 से 3 बड़े चम्मच
3. दूध- 1 से 1/2 कप
4. बेकिंग सोडा या ईनो – 1 चम्मच या 1 पैकेट
5. बादाम, अखरोट और आइसिंग शुगर
6. तेल और थोड़ा सूखा मैदा – बर्तन ग्रीस करने के लिए
7. नमक – 1 कप (कुकर/कड़ाही गर्म करने के लिए)

इसे बनाने की विधि-
- केक बनाने के लिए एक गहरा कुकर या कड़ाही लें। इसमें 1 कप नमक डालें और बीच में एक स्टैंड या कटोरी रखें। ढक्कन लगाकर इसे धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक गर्म करें। यह ओवन की तरह काम करेगा। इसके बाद चॉकलेट बिस्किट को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और एक बाउल में निकाल लें। चॉकलेट बिस्कुट के पाउडर में चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए बैटर बनाएं। ध्यान रखें कि घोल न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला। सबसे आखिर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। किसी स्टील के बर्तन या केक टिन में तेल लगाएं और थोड़ा सूखा मैदा छिड़क दें।
- अब तैयार बैटर बर्तन में डालें और ऊपर से कटे हुए बादाम या अखरोट डाल दें। केक वाले बर्तन को गर्म कुकर/कड़ाही में स्टैंड पर रखें। ढक्कन बंद करें और धीमी आंच पर 30 -35 मिनट तक पकने दें। टूथपिक या चाकू डालकर देखें। अगर साफ बाहर आए तो केक तैयार है। ठंडा होने पर केक को बर्तन से निकाल लें और प्लेट में पलट दें। अब बादाम, अखरोट और आइसिंग शुगर से इसे गार्निश करें और प्लेट में निकाल कर सर्व करें।