‘कैंडी शॉप’ गाने को लेकर विवादों में घिरी नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला
BE NEWS- नेहा कक्कड़ अपने नए गाने कैंडी शॉप को लेकर चर्चाओं में आ चुकी है। उनके इस गाने ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया हुआ है। यूट्यूब पर आते ही इस गाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। यूजर्स इसको लेकर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहें हैं। आईये बताते है आपको क्या है पूरा मामला…
लिरिक्स और कोरियोग्राफी को लेकर मचा वबाल
बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों और स्टाईल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हालहिं में उनका नया गाना कैंडी शॉप यूट्यूब पर रिलीज हुआ। जिसे टोनी कक्कड़ ने प्रोड्यूस किया है। जिसके आने के बाद नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर जमकर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। गाने के लिरिक्स और कोरियोग्राफी को लेकर काफी आलोचना शुरु हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि गाने में किया गया डांस अश्लील है और यह भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। इसी वजह से नेहा कक्कड़ ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगीं।

डांस और लिरिक्स पर उठे सवाल
यूजर्स का आरोप है कि गाने में लॉलीपॉप जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल किया गया है, जिससे बाकी लिरिक्स पर ध्यान ही नहीं जा पाता। वहीं, नेहा के डांस स्टाइल को कुछ लोगों ने विदेशी कलाकारों, जैसे सेलेना गोमेज़ और कोरियन पॉप सिंगर्स की नकल बताया। इस गाने में नेहा के भाई टोनी खुद भी डांस करते नजर आ रहें है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, “नेहा कक्कड़ की ऐसी कौन-सी मजबूरी थी कि उन्हें इतना अश्लील डांस करना पड़ा? यह सिर्फ एक स्टेप नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का मजाक है।” वहीं दूसरे यूजर का कहना था, “इनके गाने दिन-ब-दिन और भद्दे होते जा रहे हैं।”

एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, “ये नेहा कक्कड़ हमारी संस्कृति को किस दिशा में ले जाना चाहती हैं? आज का युवा इससे क्या सीखेगा?” तो किसी ने लिखा, “जब टैलेंट की कद्र नहीं होती और अश्लीलता को बढ़ावा दिया जाता है, तब ऐसे गाने म्यूजिक इंडस्ट्री में जगह बना लेते हैं।”