Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर इन पांच स्थानों पर जलाएं दीपक, घर में सुख- समृद्धि का होगा वास, पैसों की तंगी से मिलेगी निजात
BE NEWS – हिंदु धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने जीवन खुशियों से भर जाता है, दुखों और समस्याओं से मुक्ति मिलती है और करियर में भी वृद्धि व पैसों की तंगी से निजात मिलती है।
पूजा करने और व्रत रखने से विशेष फल की प्राप्ति
आपको बता दें कि मोक्षदा एकादशी हर साल मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने और व्रत रखने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इस तिथि पर व्रत, पूजा और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन प्रदोषकाल (सायंकाल) में विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं- मोक्षदा एकादशी की शाम किन-किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना गया है और इससे क्या फल प्राप्त होते हैं।

1. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक प्रज्वलित करें
मोक्षदा एकादशी के दिन शाम के समय घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि यह उपाय जीवन में चल रही बाधाओं को दूर करता है और घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।
2.घर के आंगन में दीपक जलाना अत्यंत शुभ
एकादशी की शाम आंगन में दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है। यदि परिवार में अक्सर तनाव, वाद-विवाद या क्लेश रहता है, तो दीपक के साथ कपूर जलाना भी लाभदायक माना जाता है। कपूर का धुआं वातावरण को पवित्र बनाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
3. पवित्र नदी के किनारे दीपदान
मोक्षदा एकादशी पर किसी पवित्र नदी या जलाशय के पास दीपक जलाना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। यह उपाय जीवन में प्रसन्नता और प्रगति लाने वाला माना जाता है।
4. तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं
तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसे में मोक्षदा एकादशी की शाम तुलसी के पास दीपक जलाना विशेष रूप से लाभकारी होता है। विश्वास है कि इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
5. घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार मोक्षदा एकादशी पर मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। इस दिन शाम को मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्वलित करने से घर में सुखद वातावरण बनता है, परिवार में प्रेम बढ़ता है और माता लक्ष्मी की कृपा का वास होता है।