घर पर आसान तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम में भी देता है राहत…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में गरम सूप न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर से भरपूर रेलवे स्टाइल टोमैटो सूप इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है,और सर्दी-जुकाम में गले को भी आराम देता है। अक्सर हम इसे बाहर से मंगवाते है या किसी रेस्टोरेंट में जाकर आर्डर करते है, जो काफी मंहगा भी होता है। आज हम आपको स्वादिष्ट और सेहतमंद रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो काफी किफायती भी होगा और आसानी से ही घर पर बन कर तैयार हो जाएगा।

सर्दियों में हेल्दी टमाटर सूप आसान तरिके से बनाये|रेस्टोरेंट जैसा ...

रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप बनाने की सामग्री

  1. टमाटर – 500 ग्राम, मोटे कटे हुए
  2. प्याज – 1 बड़ा, बारिक कटा हुआ
  3. चुकंदर – 1 छोटा स्लाइस
  4. लहसुन – 4 कलियां, कटी हुई
  5. अदरक – 2 इंच का टुकड़ा ,मोटा कटा
  6. हरी धनिया – थोड़ी सी
  7. तेज पत्ता – 1
  8. जीरा – 1 टीस्पून
  9. लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून
  10. धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  11. मक्खन – 1 टीस्पून
  12. टोमैटो सॉस – 1 टेबलस्पून
  13. चीनी – आधा टीस्पून
  14. काली मिर्च – स्वादानुसार
  15. पानी – लगभग 500 मिली
  16. ब्रेड क्रूटॉन्स – इच्छानुसार
  17. नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और चुकंदर को धोकर काट लें। गैस पर एक भारी तले का पैन रखें और उसमें मक्खन डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। मक्खन गर्म होने पर जीरा और तेज पत्ता डालें, फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद कटे हुए टमाटर, चुकंदर का टुकड़ा और थोड़ी सी हरी धनिया डालें और नरम नरम होने तक पकाएं। अब लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनें। फिर 500 मिली पानी और स्वादानुसार नमक डालें। पैन को ढककर धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें।

See also  Skincare: व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जो तुरंत करेंगे असर

एक नई ट्रिक जल्दी और ज्यादा टेस्टी टोमैटो सूप बनाने की | Tomato soup ...

ये भी देखें: Sanjay Nishad Viral : ‘संजय निषाद और नीतीश कुमार के बयान से सियासत गर्म | BE NEWS

सब्जियों के गल जाने पर गैस बंद करें और इसे को थोड़ा ठंडा होने दें। तेज पत्ता निकालकर बाकी मिश्रण को मिक्सर में पीस लें और प्यूरी बना लें। इसके बाद इसको छलनी से छान लें। अब छनी हुई प्यूरी को दोबारा पैन में डालें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं। इसमें चीनी और टोमैटो सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर उबाल आने तक पकाएं। आखिर में गैस बंद करें और ऊपर से काली मिर्च छिड़क दें। अब हरा धनिया या हरे प्याज से इसे गार्निश करके गर्मागरम सर्व करें।