India vs South Africa के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में किन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी, जानें पूरा अपडेट
BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर 2025 को खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब किया जाएगा इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है।
टीम के ऐलान को लेकर एक बड़ा अपडेट
आपको बता दें कि India vs South Africa के बीच 9 दिसंबर 2025 से खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का BCCI ने अभी तक ऐलान नहीं किया है। वहीं टीम के ऐलान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं तीन खिलाड़ियों की वापसी को लेकर भी कयास लगाए जा रहें हैं।

3 दिसंबर को हो सकता ऐलान
सुत्रों के अनुसार टीम इंडिया का ऐलान 3 दिसंबर को हो सकता है। भारत और साउथ अफ्रीका के पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कई खिलाड़ियों के वापसी भी हो सकती है। जिनमें शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी तय मानी जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज खेली थी। जिसे 3-1 से भारत नेअपने नाम किया था। अब देखना ये होगा कि इस सीरीज में कौन से खिलाड़ी वापसी करते है और कौन से नए चेहरे नजर आते हैं।