‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा भारत, 2030 तक डाटा इतनी बढ़ जाएगी डाटा सेंटर की क्षमता

BE NEWS – भारत अब आने वाले समय में डाटा का ग्लोबल पावर हाउस बनने वाला है। सरकार ने संसद में इसकी जानकारी दी, जिसके अनुसार देश में डाटा सेंटर की क्षमता 2030 तक 4 से 5 गुना तक बढ़ जाएगी।

लगातार बढ़ रही डेटा की मांग 

आपको बता दें कि भारत एआई और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। संसद में सरकार ने बताया कि देश में क्लाउड डाटा की क्षमता आने वाले 2030 तक अभी के मुकाबले 4 से 5 गुना कर बढ़ जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि बैंकिंग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे अहम क्षेत्रों में डेटा की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे क्लाउड और एआई सेवाओं को तेजी से अपनाया जा रहा है।

डेटा सेंटर क्षमता में उछाल, 2030 तक 4,500 मेगावाट का आंकड़ा पार करेगा भारत

क्लाउड डेटा सेंटर क्षमता की मौजूदा स्थिति

फिलहाल भारत की क्लाउड डेटा सेंटर क्षमता करीब 1,280 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के चलते यह क्षमता आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। गूगल और अमेजन जैसे वैश्विक कंपनियां इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। एआई आधारित सेवाओं, डिजिटल पेमेंट, ई-गवर्नेंस और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ने डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग की जरूरत को और बढ़ा दिया है।

See also  रिलायंस जियो लाया है आपके लिए New Year धमाका, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ...