भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया साइन, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता हुआ साफ
BE NEWS: भारत अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रोफर लक्सन के फोन पर बातचीत के बाद FTA की संयुक्त घोषणा की।
मार्च 2025 समझौते पर बातचीत की शुरुआत
आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 महीने की बातचीत के बाद एक फ्री ट्रेंड एग्रीमेंट साइन किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रोफर लक्सन के साथ फोन पर बातचीत के बाद इस मुक्त व्यापार समझौते की संयुक्त घोषणा की। बता दें कि इस समझौते पर बातचीत की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी, जब न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्ट्रोफर लक्सन भारत दौरे पर आये थे। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर का इन्वेस्ट किया जाएगा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ ये फ्री ट्रेंड एग्रीमेंट दोनों देशों के बीच के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन के नए अवसर भी बढ़ेगें। दोनों देशों के बीच ये समझौता आर्थिक रिश्तों को मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
FTA के तहत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस समझौते से मार्केट एक्सेस में सुधार होगा। निवेश के नए अवसर खुलेंगे।
ये भी देखें – Humayun Kabir News: TMC से निलंबित Humayun Kabir ने कर दिया पार्टी का ऐलान | BE News
भारत का 7वां फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
न्यूजीलैंड के साथ हुआ यह समझौता हाल के वर्षों में भारत का सातवां FTA है। इससे पहले भारत,संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, मॉरीशस EFTA देश (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन) के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर चुका है।