IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला चौथा टी20 मैच, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने पहले और तीसरे मैच में जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक जीत हासिल की है।
लखनऊ में खेला जाएगा चौथा टी20 मैच
आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत दो मैच जीत चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक ही जीत हासिल की है। जिसके बाद दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। इस सीरीज में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को ये मैच जीतना होगा। वहीं भारत अगर ये मैच जीत गया तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल अभी तक अपने रंग में नहीं दिखे हैं। दोनों के बल्ले से लगातार रन नहीं निकल पा रहे हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह अब शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल के बाहर होने से टीम पर असर पड़ा है।

ये भी देखें: CM Yogi Cabinet Meeting: सत्र से पहले योगी की कैबिनेट बैठक | BE NEWS
दोनों टीमों का squad
टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर
साउथ अफ्रीका:
एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे