IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीसीसीआई के फैसले पर उठ रहे गंभीर सवाल
BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। तो कल लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, पर खराब विजिबिलिटी की वजह से कैंसिल कर दिया गया। जिसके कारण फैंस में निराशा व नाराजगी देखने को मिली।
खराब विजिबिलिटी बना कारण
आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर दिन बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कल शाम को 7 बजे खेला जाना था। जिसे घने कोहरे के कारण बिना टॉस कराएं ही रद्द कर दिया गया। अंपायर्स में कई बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण इस मैच को कैंसिल करना पड़ा।
.jpg)
बीसीसीआई पर उठ रहे सवाल
बीसीसीआई ने मैच को लेकर अपने आखिरी अपडेट में कहा कि, ” भारत और साउथ टी-20 मैच को बहुत ज्यादा कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया।” बीसीसीआई के मैच रद्द करने के बाद अब सर्दियों के मौसम में मैच को शेड्यूल करने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं फैंस में भी खासा नराजगी है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहें हैं।
अहमदाबाद में खेला जाएगा आखिरी मैच
दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने पहले और तीसरे मैच में जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक जीत हासिल की है। चौथे मैच के रद्द होने के बाद अब सबकी नजरें आखिरी मैच पर हैं, जो कि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। जिसमें टीम इंडिया कप्तान सूर्य कुमार की अगुवाई में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका ये फाइनल मैच जीत गयी तो सीरीज बराबरी पर हो जाएगी।