Google Photos का नया Me Meme फीचर हुआ रोलआउट, अब अपनी फोटो से बनाएं AI मीम…

BE NEWS – गूगल अपने ऐप्स को लगातार ज्यादा क्रिएटिव और मज़ेदार बना रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने Google Photos में एक नया फीचर Me Meme रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूज़र अपनी ही फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज़रिये मज़ेदार मीम में बदल सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में उपलब्ध है।

यादों के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का

बता दें कि गूगल ने Me Meme फीचर की अनाउंसमेंट अक्टूबर 2025 में की थी और करीब तीन महीने बाद अब इसका रोलआउट शुरू हुआ है। यह फीचर Google Photos के उन टूल्स में शामिल हो गया है, जिनका मकसद यूज़र्स को अपनी यादों के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने का मौका देना है।

ये भी देखें – 26 January क्यों मनाई जाती है? युवाओं की जानकारी ने खड़े किए सवाल | Constitution Awareness | BE News

अब आपकी फोटो बनेगी मीम, Google Photos ला रहा नया Me Meme फीचर | Google ...

पूरी तरह यूज़र कंट्रोल में रहेगा फीचर

Me Meme फीचर पूरी तरह यूज़र के कंट्रोल में काम करता है। गूगल आपकी फोटो अपने आप मीम में नहीं बदलेगा। यूज़र को खुद अपनी कोई तस्वीर चुननी होगी, जिसके बाद ऐप उस फोटो को पॉपुलर मीम टेम्पलेट्स में फिट करता है। इन टेम्पलेट्स में पहले से मज़ेदार टेक्स्ट मौजूद होता है, जिसे यूज़र अपनी पसंद के अनुसार एडिट भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, यूज़र चाहें तो खुद का टेक्स्ट लिख सकते हैं या अपना कस्टम मीम स्टाइल भी अपलोड कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर दोस्तों के साथ शेयर करने और हल्के-फुल्के मज़ाक के लिए डिजाइन किया गया है।

See also  UP Voter List Update: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कट गया है तो न घबराएं, जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरा प्रोसेस...

फोटोशॉप को टक्कर देगा Google का ये नया फीचर, बस प्रॉम्प्ट देते ही इमेज ...

 फीचर प्राइवेसी के लिहाज़ से सुरक्षित

गूगल ने साफ किया है कि Me Meme फीचर प्राइवेसी के लिहाज़ से सुरक्षित है। यह केवल उन्हीं तस्वीरों पर काम करता है, जिन्हें यूज़र खुद सेलेक्ट करता है। फीचर बैकग्राउंड में अपने आप एक्टिव नहीं रहता और बनाए गए मीम्स Google Photos ऐप के अंदर ही रहते हैं, जब तक यूज़र उन्हें सेव या शेयर न करे। हालांकि, गूगल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये मीम्स स्टोरेज स्पेस कितना घेरेंगे, लेकिन आम तौर पर ऐसे मीम्स नई इमेज फाइल के रूप में सेव होते हैं।

Me Meme फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है-

1.अपने फोन में Google Photos ऐप खोलें

2. अपनी कोई साफ और अच्छी फोटो चुनें

3. Create या Meme ऑप्शन पर टैप करें

4. पसंद का मीम टेम्पलेट चुनें

5. टेक्स्ट एडिट करें और मीम तैयार करें

फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में गूगल इसे भारत समेत अन्य देशों में भी रोलआउट करेगा।