Daily Care: लिपस्टिक स्मज होने से क्या आप भी हैं परेशान? जानिए कारण और एप्लिकेशन का सही तरीका….

BE NEWS – मेकअप की बात हो और लिपस्टिक का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। लिपस्टिक चेहरे को और अट्रैक्टिव लुक देती है। लेकिन अगर लिपस्टिक का शेड मेकअप से मैच न करे या थोड़ी देर बाद होंठों के किनारों से फैलने लगे, तो पूरा मेकअप खराब सा दिखने लगता है। अक्सर यह परेशानी होंठों पर इसे गलत एप्लिकेशन की वजह से होती है।

अगर आप भी लिपस्टिक स्मज होने की समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही देखभाल और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप लंबे समय तक परफेक्ट लिपस्टिक लुक पा सकती हैं। फॉलो करें ये आसान टिप्स को बनाए अपनी लिपस्टिक को स्मज्ड प्रुफ…

3 Things To Look For When Buying A Liquid Blush

लिपस्टिक फैलने के कारण

1. होंठों का ड्राई होना- सूखे होंठों पर लिपस्टिक ठीक से सेट नहीं होती। ड्राईनेस की वजह से लिपस्टिक किनारों की तरफ आने लगती है और धीरे-धीरे फैल जाती है। इसलिए होंठों को हमेशा मॉइस्चराइज रखना जरूरी है।

2.स्किन ऑयली या फाइन लाइन्स का होना- अगर होंठों के आसपास की स्किन बहुत ऑयली है, तो तेल के संपर्क में आने से लिपस्टिक जल्दी फैल सकती है। ऐसे में लिप एरिया के आसपास हल्का पाउडर लगाना चाहिए है। डिहाइड्रेशन की वजह से होंठों के आसपास बारीक लाइनें बन जाती हैं। इन लाइन्स में लिपस्टिक जमा होकर बाहर की तरफ फैलने लगती है। इसलिए हमे दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

ये भी देखे: Cricket पर Bangladesh को लताड़ा! बोले–बॉर्डर पर भेज दो, फिर बताऊंगा | Mustafizur Rahman KKR | BCCI

Cách định hình viền môi trước khi phun CHUẨN NHẤT

लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका

बेस बनाए और लिप लाईन लगाए – लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। फिर लिप लाइनर से पहले होंठों की आउटलाइन बनाएं और फिर लिपस्टिक भरें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है और शेप भी साफ नजर आती है।

See also  Flaxseed Ladoo: सर्दियों का ये सुपरफूड है स्वाद और सेहत से भरपूर, जानें इसको बनाने रेसिपी व इसके जबरदस्त फायदे

ये भी देखे: Lucknow: KGMU लव जिहाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आरोपी डॉक्टर के माता-पिता अरेस्ट | BE News

ब्रश से लगाएं लिपस्टिक- ब्रश से लिपस्टिक लगाने पर किनारे क्लीन रहते हैं और कंट्रोल ज्यादा रहता है। लिपस्टिक लगाने के बाद हल्का सा पाउडर टिश्यू पेपर की मदद से लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और स्मज नहीं होती। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भी बिना फैले, लंबे समय तक टिकने वाली और परफेक्ट लिप शेप बना सकते है।