कॉमेडियन जाकिर खान ने किया लंबे ब्रेक का ऐलान, हैदराबाद शो में छलका दर्द, कहा- “कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक…”

BE NEWS – मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों अपने कॉमेडी शो ‘पापा यार’ स्पेशल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में अपना लेटेस्ट कॉमेडी शो किया, जहां उन्होंने फैंस के बीच एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

लंबे समय के लिए ब्रेक लेने की कही बात

दरअसल, शो के दौरान जाकिर खान ने कॉमेडी से लंबे समय के लिए ब्रेक लेने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर किया। शो के दौरान ऑडियंस से बातचीत करते हुए जाकिर खान ने कहा कि, “मैं बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं। यह ब्रेक 3 से 5 साल का हो सकता है, यहां तक कि 2030 तक भी।”

जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक, शो के मंच पर किया हैरानी भरा ...

यहां मौजूद हर शख्स मेरे दिल के बहुत करीब

आगे जाकिर ने कहा कि वह यह ब्रेक अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक करना जरूरी है। आज यहां मौजूद हर शख्स मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा।”

जाकिर खान बने पहले हिंदी कॉमेडियन, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन ...

इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया शेयर

शो के बाद जाकिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “20 जून तक हर शो मेरे लिए एक त्यौहार जैसा है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए थोड़ा एक्स्ट्रा प्रयास करें और शो देखने जरूर आएं… आपके प्यार के लिए धन्यवाद।” उनके इस पोस्ट पर जाकिर के फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस दुख भी जता रहे हैं कि अब उन्हें जाकिर के लाइव शो देखने का मौका नहीं मिलेगा।

See also  'राई का पहाड़ बना दिया...' तलाक की अफवाहों पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बताई 'ब्रेक' की असली वजह

ये भी देखें – Prayagraj Magh Mela 2026: शंकराचार्य बनाम प्रशासन! संगम स्नान विवाद में नोटिस से बढ़ा बवाल | BE News

Zakir Khan Last Video: स्टेज से ब्रेक से पहले भावुक हुए जाकिर, आख़िरी ...

लगातार ट्रैवल करने से बिगड़ी तबीयत

आपको बता दें कि जाकिर खान पहले भी अपनी सेहत को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि वह पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे, लेकिन काम की मजबूरी के चलते लगातार शो करते रहे। दिन में 2-3 शो और लगातार ट्रैवल करने की वजह से उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी।

फिलहाल जाकिर खान 20 जून तक अपने आखिरी शो करेंगे, इसके बाद वह आने वाले कई सालों तक स्टेज पर नजर नहीं आएंगे। यही वजह है कि जाकिर खान का यह फैसला उनके फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है।