Christmas Special: क्रिसमस में घर पर बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट प्लम केक, इस आसान रेसिपी के साथ…

BE NEWS – क्रिसमस के आते ही हर तरफ खुशी की लहर देखने को मिलती है। खासतौर पर बच्चों को इसदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बजार भी क्रिसमस ट्री और तरह – तरह की सजावट की चीजों से सराबोर नजर आते है। लोग एक हफ्तें पहले से ही इसको लेकर तैयारी शुरु कर देते हैं। ऐसे में लोग घरों को सजाने से लेकर, तरह-तरह के गिफ्ट्स खरीदते हैं। साथ ही केक और खाने की चीजों को लेकर भी कई तैयारियां शुरु कर देते है।

क्रिसमस की तैयारियों के साथ- साथ केक की डिमांड भी बाजार में बढ़ जाती है। कई लोग मार्केट से केक खरीदते हैं तो कई लोग इसे घर पर ही बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको प्लम केक को घर पर बनाने की एक रेसिपी बताने जा रहें है, जिससे आप भी बिल्कुल मार्केट की स्टाइल में केक बनाकर तैयार कर सकते है।

ये भी देखें- Bengal में PM Modi ने Rally को Virtually सम्बोधित करते हुये CM Mamata पर साधा निशाना | Be news

Celebrate Christmas and New Year in Goa for Unique Experience ...

प्लम केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. मैदा – 1 कप

2. ब्राउन शुगर – 200 ग्राम

3. बटर – 200 ग्राम

4. दही – 100 ग्राम

5. मिल्क पाउडर – 1 चम्मच

6. बेकिंग सोडा – एक चुटकी

7. दालचीनी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

8. नमक – एक चुटकी

9. टूटी-फ्रूटी – आधा कप

10. किशमिश – आधा कप

11. ऑरेंज जूस – 1 गिलास

बनाने की विधि
सबसे पहले सभी सामग्री को नापकर तैयार रखें। किशमिश और टूटी-फ्रूटी को ऑरेंज जूस में भिगोकर 20-30 मिनट के लिए रख दें। एक बाउल में मैदा छान लें और उसमें नमक व दालचीनी पाउडर मिला दें। केक टिन में अच्छे से बटर लगाकर रख दें और ओवन को 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। अब दूसरे बाउल में बटर और ब्राउन शुगर को अच्छे से फेंटें, जब तक मिश्रण क्रीमी न हो जाए। इसमें दही और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

See also  Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस के इन आसान ट्रेंडी आइडियाज़ को करें फॉलो, घर को सजाने में देंगे फेस्टिव वाइब्स...

आटा और गुड़ से बनाए हेल्थी प्लम केक , Christmas Special Plum Cake ...

अब मैदा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और बैटर तैयार करें। अंत में बेकिंग सोडा मिलाएं। ऑरेंज जूस में भीगी हुई किशमिश और टूटी-फ्रूटी बैटर में डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें। तैयार बैटर को केक टिन में डालें, ऊपर से थोड़ी टूटी-फ्रूटी सजाएं। 170 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 40 मिनट तक इसे बेक करें। बीच में एक बार चेक कर लें। टूथपिक डालकर देखें, अगर साफ निकल आए, तो केक तैयार है। केक को बाहर निकालकर ठंडा होने दें, फिर स्लाइस में काटकर सर्व करें।