Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस के इन आसान ट्रेंडी आइडियाज़ को करें फॉलो, घर को सजाने में देंगे फेस्टिव वाइब्स…
BE NEWS – क्रिसमस का त्योहार आते ही घरों में रौनक माहौल बनने लगता है। बच्चे हो या बड़े इस दिन को लेकर सभी लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में हम अपने घरों को सजाना शुरु कर देते हैं। ऐसे में 25 दिसंबर से पहले अगर आप भी अपने घर को खूबसूरती से सजाना चाहते हैं, तो क्रिसमस प्री-डेकोरेशन की शुरुआत अभी से करना सबसे बेहतर रहता है। थोड़ी-सी प्लानिंग और क्रिएटिव आइडियाज़ से आप अपने घर को फेस्टिव वाइब्स दे सकते हैं।
आइए जानते हैं क्रिसमस से पहले घर सजाने के आसान, बजट-फ्रेंडली और ट्रेंडी आइडियाज।
1. एंट्रेंस डेकोरेशन से करें शानदार शुरुआत
क्रिसमस प्री-डेकोरेशन की शुरुआत घर के में डोर से करें। सबसे पहले डोर पर क्रिसमस व्रीथ (Wreath) लगाएं, जोकि मेहमानों के स्वागत करने के लिए लगायी जाती है। छोटे बेल्स और स्टार शेप हैंगिंग्स भी आप लगा सकते है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं।
2. लाइटिंग से दें फेस्टिव टच
क्रिसमस डेकोरेशन में लाइट्स सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। फेयरी लाइट्स को खिड़कियों और बालकनी में लगाएं। इसके साथ ही LED कर्टन लाइट्स लिविंग रूम के लिए परफेक्ट हैं। वॉर्म व्हाइट लाइट्स का भी आप इस्तेमाल कर सकते है, ये घर को सॉफ्ट और फेस्टिव लुक देती है।

3. क्रिसमस ट्री की प्री-सेटिंग करें
अगर आप क्रिसमस ट्री लगाते हैं, तो पहले से उसकी तैयारी कर लें। ट्री को किसी कॉर्नर में सेट करें रेड, सिल्वर और गोल्डन बॉल्स, घंटियों से हल्की सजावट करें, लाइट्स लगाएं। ट्री के नीचे गिफ्ट बॉक्सेस और स्नोमैन शोपीस रखें।

4. टेबल और कॉर्नर डेकोरेशन
घर के छोटे-छोटे कॉर्नर्स को भी अच्छे डेकोरेट करें। डाइनिंग टेबल पर कैंडल्स और मिनी क्रिसमस ट्री रखें। कॉफी टेबल पर सांता क्लॉज, स्नोमैन या रेनडियर शोपीस सजाएं। खुशबूदार कैंडल्स का इस्तेमाल करें। इससे घर घर महक उठेगा और फेस्टिव माहौल बनेगा।

5.दीवारों और खिड़कियों की सजावट
क्रिसमस के खास मौके दीवारों और खिड़कियों पर उससे रिलेटेड पेपर डेकोरेशन, फोटो फ्रेम्स और लाइट्स से डेकोरेट कर एक फेस्टिव वॉल भी बनाई जा सकती है। जो घर को ट्रेंडी क्रिसमस डेकोरेशन लुक देती है।

इन डेकोर के आसान, बजट-फ्रेंडली और ट्रेंडी आइडियाज से आपका घर कम खर्च में भी बेहद खूबसूरत लगेगा।