IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

BE NEWS –  भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सभी की निगाहें नीतीश पर थीं कि वह खुद को भारत के अगले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में साबित करेंगे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

भारतीय कोच ने नीतिश कुमार रेड्डी के खराब प्रदर्शन का दोष किस पर मढ़ा ...

बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे नीतीश

आपको बता दें कि राजकोट में खेले गए वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी लेकिन वह 21 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बना सके। 38वें ओवर में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद वह क्रीज पर आए। उस वक्त टीम को तेज रनों की जरूरत थी और नीतीश के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था, लेकिन वो नाकाम रहे। वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दो ओवरों में उन्होंने 13 रन खर्च किए और वह भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे महंगे साबित हुए।

ये भी देखें – Dimple Yadav का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश भर से पहुंचे सपा नेता | BE News

पहले चोट फिर टीम से हुए बाहर, अब इस नई मुसीबत में नीतीश रेड्डी, 5 करोड़ ...

रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

मैच के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने नीतीश के खराब प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। 
उन्होंने कहा, “हम लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार करने और उन्हें गेम टाइम देने की बात करते हैं। लेकिन जब मौका मिलता है, तो वह मैच में कुछ खास नहीं कर पाते।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई बल्लेबाजी करने आता है और उस स्थिति में उसके पास लगभग 15 ओवर होते हैं, तो यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका होता है। अगर आप पहले के कॉम्बिनेशन देखें, तो हमें ज्यादा स्पिनर पसंद हैं। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद आयुष बदोनी को स्क्वाड में शामिल किया गया। हमें लगा कि इस पिच पर नीतीश बेहतर रहेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर्स जिस तरह खेले, हमें भी एक और स्पिनर के साथ जाना चाहिए था।”

चयन पर भी उठे सवाल

इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी से कहीं ज्यादा उम्मीद कर रहा था। उनकी नाकामी ने न सिर्फ टीम के संतुलन पर असर डाला, बल्कि भविष्य में उनके चयन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक, फिर बने टीम इंडिया के हीरो

BE NEWS – न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर आग उगलता नजर आया। जब भारतीय टीम मुश्किल हालात में फंसती दिखी, तब राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 8वां शतक ठोक दिया। उन्होंने दमदार सिक्स के साथ सेंचुरी पूरी कर राजकोट के मैदान पर फैन्स का दिल जीत लिया।

भारतीय पारी को संभाला

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए हैं। अब सीरीज में बराबरी करने के लिए न्यूजीलैंड को 285 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

IND vs NZ 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे क्राइस्टचर्च में ...

केएल राहुल की शानदार पारी

भारतीय पारी के हीरो केएल राहुल रहे, जिन्होंने दबाव भरे हालात में नाबाद 112 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राहुल ने पारी को संभालते हुए न सिर्फ रन गति बनाए रखी, बल्कि अहम समय पर बड़े शॉट्स भी लगाए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाएं। इस मुकाबले में केएल राहुल को उनकी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन नंबर-5 पर उतरने का मौका मिला। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद राहुल पूरी तरह शांत और संयमित नजर आए। उन्होंने ना सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और ...

लड़खड़ाये टॉप ऑर्डर राहुल बने सहारा

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद भारतीय पारी बिखर गई। शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हुए, विराट कोहली को क्रिस्टियन क्लार्क ने 23 रन पर क्लीन बोल्ड किया, जबकि श्रेयस अय्यर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 118 रन पर चार विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया दबाव में आ गई थी, लेकिन यहीं से राहुल ने मोर्चा संभाला।

जडेजा और नीतीश के साथ अहम साझेदारियां

केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 73 रनों की अहम साझेदारी की। इसके बाद छठे विकेट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को स्थिरता दी। राहुल ने पूरे धैर्य के साथ एक छोर संभाले रखा और सही समय पर बड़े शॉट लगाए।

ये भी देखें – DOG Bite केस में SC का अल्टीमेटम: नियम नहीं माने तो मुआवजा तय | BE News

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट झटक कर ...

सिक्स के साथ पूरी की सेंचुरी

राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस बेहतरीन इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और एक जोरदार सिक्स लगाया। राहुल की इस शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इस मुकाबले में राजकोट के दर्शकों को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों स्टार बल्लेबाज उसे पूरा नहीं कर सके। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली 29 गेंदों पर 23 रन ही जोड़ सके।

मुकाबला रोमांचक मोड़ पर

यह मुकाबला अब दिलचस्प दौर में पहुंच चुका है। एक तरफ न्यूजीलैंड की निगाहें साझेदारी बनाने पर होंगी, तो दूसरी ओर भारत की कोशिश विकेट निकालकर सीरीज में वापसी करने की रहेगी। Read More IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक, फिर बने टीम इंडिया के हीरो

T20 WC 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका, ICC ने साफ कहा – “विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा कोई बदलाव”

BE NEWS –  टी20 विश्वकप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीसीबी को एक बार फिर झटका लगा है। मुस्तफिजुर रहमान को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी थी, और सुरक्षा कारणों को लेकर अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। जिसके बाद ICC ने साफ कर दिया है कि टुर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

सुरक्षा संबंधी आशंकाओं पर प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 को लेकर उठे विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा जताई गई सुरक्षा संबंधी आशंकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी ने दो टूक कहा है कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

गलत तस्वीर पेश करने पर नाराज़ आईसीसी

आईसीसी सूत्रों ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि सुरक्षा आकलन और वैकल्पिक योजनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। परिषद के अनुसार, भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया गया जोखिम आकलन ‘लो से मॉडरेट’ श्रेणी में है, जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए सामान्य माना जाता है।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक रुख को दोहराते हुए कहा कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका है। परिषद ने साफ शब्दों में कहा, “आईसीसी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार अपने दायित्वों को पूरा करेंगी।”

ये भी देखें- TOXIC के टीजर में दिखे इंटीमेट सीन पर छिड़ा बवाल | BE News | Breaking news

BCCI और BCB के बीच नहीं थम रहा विवाद, बांग्लादेश की सरकार ने IPL 2026 ...

भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा

आईसीसी ने भरोसा जताया कि वह बीसीसीआई और केंद्र व राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। परिषद के मुताबिक, भारत का बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को सफल और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। आईसीसी ने कहा कि संयुक्त सुरक्षा योजना के तहत सभी टीमों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाएगा और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

आखिर क्या था पूरा विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत का दौरा करने को लेकर असहजता जताई। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया गया। इस निर्णय के पीछे कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन यह घटनाक्रम बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों की खबरों के बीच सामने आया, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया। Read More T20 WC 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका, ICC ने साफ कहा – “विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा कोई बदलाव”

IND vs NZ ODI: टीम इंडिया में लगातार दूसरी बार हुआ बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मिला मौका

BE NEWS – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के दिए 301 रनों का लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद भी चीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव किया जा रहा है।

वाशिंगटन सुंदर को इंजरी के कारण टीम से बाहर

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को इंजरी के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। जिसका ऐलान बीसीसीआई ने खुद किया है। टीम इंडिया को लगातार झटके लग रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारतीय स्क्वाड में दो बड़े बदलाव हो चुके हैं, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए, जिनकी जगह युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया। अब पहले वनडे मुकाबले के दौरान स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए हैं और उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

Team India record at indore Holkar Stadium is unmatched not lost single ...

वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी की एंट्री

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया और स्कैन रिपोर्ट के आधार पर बीसीसीआई ने उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया। जिनकी जगह दिल्ली के युवा ऑलराउंडर आयुष बदोनी को दी गई है।

ये भी देखें- Top 5 Breaking News Today | CM Yogi | Delhi Pollution | ISRO PSLV C62 | German Chancellor | BE News

IND vs NZ: ಭಾರತ- ಕಿವೀಸ್ ನಡುವೆ ಏಕದಿನ, ಟಿ20 ಸರಣಿ; ವೇಳಾಪಟ್ಟಿ ಪ್ರಕಟಿಸಿದ ...

प्लेइंग इलेवन में बदोनी की राह मुश्किल

हालांकि आयुष बदोनी को सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना आसान नहीं माना जा रहा है। वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में दूसरे वनडे के लिए टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है। रेड्डी लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए राजकोट में होने वाले अगले वनडे से पहले सही कॉम्बिनेशन चुनना चुनौतीपूर्ण होगा।

टीम इंडिया का अपडेटेड वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी। Read More IND vs NZ ODI: टीम इंडिया में लगातार दूसरी बार हुआ बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मिला मौका

IND vs NZ 1st ODI: पहले वन-डे में मैच में डेरिल मिचेल की धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

BE NEWS – भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पहला वन-डे मैच आज वडोडरा में खेला जा रहा है। जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए और भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा।

ये भी देखें- Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ का शौर्य पर्व, शौर्य यात्रा में शामिल हुए PM Modi | BE News

लगातार चार जीत के बाद भी खौफ में न्यूजीलैंड, भारत से भिड़ने से पहले ...

पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की

न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही। ओपनर्स डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। टीम को पहला झटका 117 रन के स्कोर पर लगा, जब हर्षित राणा ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। वहीं कॉनवे ने अपने वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक लगाते हुए 56 रन, जबकि निकोल्स ने 15वां वनडे अर्धशतक पूरा करते हुए 62 रन की पारी खेली।

Image

मिडिल ऑर्डर हुआ फेल

ओपनर्स के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई। 198 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। विल यंग (12), ग्लेन फिलिप्स (12) और मिचेल हे (18) कुछ खास योगदान नहीं दे सके। कप्तान माइकल ब्रेसवेल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 16 रन बनाकर श्रेयस अय्यर के शानदार डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए।

IND vs NZ 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे क्राइस्टचर्च में ...

डेरिल मिचेल ने संभाली पारी

एक छोर से डेरिल मिचेल ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने वनडे करियर का 11वां अर्धशतक लगाया और 71 गेंदों में 84 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं जकारी फोक्स सिर्फ एक रन बना सके।

अंतिम ओवरों में शानदार साझेदारी

पारी के अंतिम ओवरों में क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जेमीसन ने उपयोगी योगदान दिया। क्लार्क ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि जेमीसन 8 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की मदद से न्यूजीलैंड 300 रन के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रहा।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। वहीं कुलदीप यादव ने एक विकेट हासिल किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय बल्लेबाज 301 रनों के इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या नहीं। Read More IND vs NZ 1st ODI: पहले वन-डे में मैच में डेरिल मिचेल की धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

T20 World Cup 2026 शुरु होने से पहले बड़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, खराब फार्म से जूझ रहे ये अहम खिलाड़ी…

BE NEWS – अगले महीने फरवरी में T20 World Cup 2026 शुरु होने वाला है। उससे पहले ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुकाबलें से ठीक पहले भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा खराब फार्म में नजर आये।

 खराब फार्म से जुझ रहे दोनों खिलाड़ी

दरअसल विजय हजारे ट्राफी 2025-26 के ग्रुप सी में आज पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हरा दिया। इस मुकाबलें में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों पर 2 चौकें लगाकर 8 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव जोकि मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने 12 गेदों पर कुल 15 रन बनाए। दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से खराब फार्म से जुझ रहे हैं।

बता दें कि 7 फरवरी से T20 World Cup 2026 शुरु होने वाला है, जिसकी उल्टी गिनती अब शुरु हो चुकी है। इस विश्वकप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। वहीं भारतीय टीम ने इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। इससे पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 08 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा क्यों 'L' बनाकर करते हैं सेलिब्रेट, सूर्यकुमार ...

विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते मैच बना रोमांचक

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 45.1 ओवर में 216 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब की ओर से अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अनमोलप्रीत सिंह ने 75 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं रमनदीप सिंह ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की अहम पारी खेली। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। मुंबई की ओर से सरफराज खान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। उन्होंने 310 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 20 गेंदों में 62 रन ठोक दिए। इस दौरान सरफराज ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 6 गेंदों पर 12 और हार्दिक तोमर ने 15 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया। लेकिन अंत में मुंबई की टीम 1 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ पंजाब ने ग्रुप सी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जबकि मुंबई को करीबी हार का सामना करना पड़ा। Read More T20 World Cup 2026 शुरु होने से पहले बड़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, खराब फार्म से जूझ रहे ये अहम खिलाड़ी…

IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज़ में वापसी हुई तय

BE NEWS – भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वन-डे सीरीज़ में उतरने के लिए वो तैयार हैं। इसकी जानकारी वीवीएस लक्ष्मण में चयनकर्ताओं को ई-मेल के जरिए दी।

श्रेयस अय्यर का रिहैबिलिटेशन पूरा

बता दें कि भारत- न्यूजीलैंड वन-डे सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को और उनके फैंस को बहुत बड़ खुशखबरी मिली है। टीम इंडिया के धुंआधार और मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है और अब वह पूरी तरह मैच फिट हैं। सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी जानकारी मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को ईमेल के ज़रिए दी। इसके बाद अय्यर को सीओई की देखरेख से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर खेलेंगे दिल्ली टेस्ट, द्रविड़ का ऐलान, बस लगाई ...

पहले वनडे से खेलते नज़र आएंगे अय्यर

श्रेयस अय्यर को पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, हालांकि उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम मंज़ूरी बाकी थी। अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद यह लगभग तय है कि वह 11 जनवरी 2026 को वडोदरा में खेले जाने वाले पहले वनडे में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी गंभीर चोट

31 वर्षीय अय्यर को अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान फील्डिंग करते समय स्प्लीन (तिल्ली) में गंभीर चोट लग गई थी। इस चोट के चलते वह न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए थे, बल्कि उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। इसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे।

ये भी देखें- Delhi Bulldozers Action: पत्थरबाजों के घर पर चलेगा बुलडोजर! | Turkman Gate | BE News

IND vs AUS 4th T20I: चौथे टी20 मैच में उप-कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर ...

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी

करीब तीन महीने बाद अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के ज़रिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली और मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज़ के लिए फिटनेस टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास कर लिया।

भारतीय टीम को मिलेगा मजबूती का फायदा

श्रेयस अय्यर की वापसी से भारतीय मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। उनका बड़े मैचों का अनुभव भी टीम के काम आएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मैच 11 जनवरी 2026 से खेला जाएगा, जो कि वडोदरा में होगा।  दूसरा मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी 2026 को इंदैर में खेला जाएगा। Read More IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयश अय्यर पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज़ में वापसी हुई तय

Shikhar Dhawan: शिखर धवन की जिंदगी में फिर बजेगी खुशियों शहनाई, फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग करेंगे शादी

BE NEWS – भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शादी करने का ऐलान कर दिया है। अगले महीने फरवरी 2026 को वो अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां दिल्ली एनसीआर में जोरों शोरों से चल रही है।

आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के संग फरवरी में शादी 

आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के गब्बर कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। धवन जल्द ही अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ अगले महीने फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। इस हाई- प्रोफाइल शादी की तैयारियां दिल्ली एनसीआर में शुरु हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, शिखर और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में पूरी होगी। इस भव्य समारोह में क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इश्क में शिखर धवन? खूबसूरत हसीना संग फिर दिखे क्रिकेटर, रूमर्ड ...

दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से साथ

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं वे शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं। जो धवन के Da One Sports Group की चैरिटी ब्रांच है। सोफी ने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री भी ली है। वो न सिर्फ शिखर के निजी जीवन में अहम भूमिका निभा रही हैं। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह सीरियस हैं।

कौन हैं सोफी शाइन? शिखर धवन की नई करीबी दोस्त! - Crictoday Hindi

दुबई से शुरू हुई प्रेम कहानी

शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। यह मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर धीरे-धीरे प्यार में। सोफी को पहली बार पर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर के साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

ये भी देखें- Lucknow: KGMU लव जिहाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आरोपी डॉक्टर के माता-पिता अरेस्ट | BE News

निजी जीवन के बाद नई शुरुआत

शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा जोरावर धवन है। बीते कुछ वर्षों में निजी जीवन में उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब धवन एक बार फिर नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।  शादी के साथ-साथ शिखर धवन अपने प्रोफेशनल जीवन में भी सक्रिय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी Autobiography “The One – My Life and More” लॉन्च की है, जिसमें उनके संघर्ष, सफलता और निजी अनुभवों को करीब से बताया गया है। Read More Shikhar Dhawan: शिखर धवन की जिंदगी में फिर बजेगी खुशियों शहनाई, फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग करेंगे शादी

बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर किए जाने के बाद लिया बड़ा फैसला

BE NEWS – बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को KKR के द्वारा टीम से बाहर किए जाने के कारण बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी है। जिसके बाद अब IPL के फैंस किसी भी प्लेटफार्म पर इसे नहीं देख सकेंगे।

बीसीसीआई ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि बीसीसीआई के मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से बाहर निकालने के निर्देश दिए थे। जिसको मानते हुए रहमान को उनके स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) प्रसारण पर रोक लगा दी है। समय के साथ ये मामला और बढ़ता जा रहा है।

ये भी देखें – PM Modi को ‘राष्ट्रपुत्र’ की उपाधि देने की मांग, Lucknow में लगे पोस्टर | BE News

BCCI और BCB के बीच नहीं थम रहा विवाद, बांग्लादेश की सरकार ने IPL 2026 ...

बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद

बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल रहमान ने बीसीसीआई के दिए निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम स्क्वाड से बाहर कर दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि, बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। जिसका आर्डर सरकार ने पास कर दिया है। अब बांग्लादेशी फैंस इसका लाईव टेलीकास्ट किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं देख पाएंगे।

टीम को भारत भेजने से भी इनकार

बांग्लादेश सरकार ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि, मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया। बीसीसीआई के द्वारा लिए गये इस तरह के फैसले का कोई कारण नहीं है। उनके इस फैसले में बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस का दिल दुखाया है। जिसके बाद हमने अगले नोटिस तक IPL के सभी मैचों के प्रसारण और कार्यक्रम को बंद कर दिया है। इसके साथ ही टीम को भारत भेजने से भी इनकार कर दिया है। जिसका कारण उन्होंने सुरक्षा बताया है।

यो भी देखें- Padma Vibhushan Kalyan Singh की 94वीं जयंती,CM योगी ने दी श्रद्धांजलि | BE News

बांग्लादेश के सभी मैचों को शिफ्ट करने फैसला

इस सभी विवादों के बाद खबर ये भी सामने आ रही है कि आईसीसी ने बांग्लादेश के सभी मैचों को शिफ्ट करने फैसला लिया है, जिसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जल्द ही नया शेड्यू जारी किया जा सकता है।

आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग

आपको बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि किसी खिलाड़ी को अबतक की मिली सबसे बड़ी धनराशि थी। वहीं  बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बाद, कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने केकेआर और टीम के को-ओनर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग की थी।

Read More बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर किए जाने के बाद लिया बड़ा फैसला

IPL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किए जानें पर उठ रहे सवाल, बीसीसीआई ने दिया जवाब, कहा- “किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं मिला”

BE NEWS – इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। 30 वर्षीय रहमान को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जो किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी के लिए आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा राशि है।

IPL 2024: Shah Rukh Khan Celebrates KKR Triumph With Victory Lap At ...

आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग

आपको बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि किसी खिलाड़ी को अबतक की मिली सबसे बड़ी धनराशि थी। वहीं  बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बाद, कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने केकेआर और टीम के को-ओनर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग की है।

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने भी रहमान को टीम में शामिल करने पर नाराजगी जताई और इसे हिंदू एवं सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए दुखद बताया।

ये भी देखें- Freebie Culture का खतरनाक सच: कर्ज में डूबते राज्य, सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी | BE News

मुस्तफिजुर रहमान ने रच दिया इतिहास, इस मामले में जसप्रीत बुमराह से ...

सरकार की तरफ से किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं

सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने बताया कि, भारत सरकार की तरफ से किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं मिला है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं खेलने दिया जाए। एक अधिकारी ने कहा, “यह हमारे हाथ में नहीं है और हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए। सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है।”

2016 से खेल रहे आईपीएल

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। उन्होंने पहले सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेला है। अब तक उनके 60 मैचों में 65 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन और इस विवाद का असर दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। Read More IPL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किए जानें पर उठ रहे सवाल, बीसीसीआई ने दिया जवाब, कहा- “किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं मिला”