Amla Benefits: विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है आंवला, आइये यहां जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे…

BE NEWS – आंवला जिसे विटामिन- सी का सबसे बड़ा स्त्रोत कहा जाता है। इसे अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाये तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम सभी इसके उपयोग कई तरह से करते है जैसे- चटनी, आचार और मुरब्बा आदि शामिल है। कई लोग इसके क्यूब बनाकर भी स्टोर कर लेते है और रोजाना उसे गरम पानी में डाल कर पीते है।

आंवला आयुर्वेद में भी एक पावरफुल औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। ऐसे में हम आपको आज इसको खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

आंवले को खाने का सही तरीका

आपको बता दें कि सर्दियों के इस मौसम में आंवला बहुत मात्रा में आता है। जिसका हम लोग कई तरह से उपयोग करते है। इसमे विटामिन सी के अलावा, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके आलावा इसमें कई तरीके के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है, जो हमारी बालों और आंखों के लिए बहुत हा फायदेमंद होते है।

सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद है आंवला का सेवन, लेकिन सेवन से पहले फायदे ...

कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता

आंवले को किसी और तरीके से खाने की बजाय इसे कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, इसके साथ ही चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाती है और चेहरे के मसल्स भी एक्टिव होते हैं। ये बालों की हेल्थ व ग्रोथ को भी सुधारने में मदद करता है और आंखों की रोशनी को भी बढाता है। त्वचा को नेचुरली यंग बनाए रखने में मददगार होता है।

Winter Care Tips: सर्दियों में अपनी स्किन को नैचुरल तरीकों से कैसे रखें मॉइस्चराइज़्ड, हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में स्किन का रूखा और बेजान होना बहुत आम बात है। ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को खींच लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई, खुरदरी और कभी-कभी पपड़ीदार भी हो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल ज़रूरी है, लेकिन नैचुरल तरीकों में तेल लगाना अब भी सबसे असरदार उपाय माना जाता है। सर्दियों में सही समय पर तेल लगाना आपकी त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बनाए रख सकता है। आइये हम आपको बताते हैं स्किन को हाइड्रेटेड रखने के नेचुरल तरीके…

1. नहाने के बाद तेल लगाना

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो नहाने के बाद तेल लगाना सबसे फायदेमंद होता है। त्वचा पर हल्की नमी रहते हुए तेल लगाने से यह एक लॉकिंग लेयर की तरह काम करता है और पानी को त्वचा से जल्दी निकलने नहीं देता। और स्किन लंबे समय तक नरम बनी रहती है।

Sesame Oil Bath: मकर संक्रांति पर है तिल के तेल से नहाने की परंपरा ...

2. रात को सोने से पहले

सोने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल से हल्की मालिश करने से स्किन रातभर रिपेयर होती है। यह ड्राईनेस दूर करने के साथ त्वचा को डीप पोषण देता है और सुबह स्किन ज्यादा कोमल महसूस होती है।

3. अगर दाद, एक्ज़िमा या पपड़ीदार त्वचा पर तेल लगाना लाभदायक

त्वचा पर दाद या एक्ज़िमा जैसी समस्या होने पर भी तेल लगाना लाभदायक है। तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे सूखापन कम होता है और फंगस के पनपने की संभावना भी घटती है।

Sebum Control Facial Cleanser - Skinayu

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

कौन सा तेल किस समस्या में फायदेमंद

नारियल तेल – ये न सिर्फ बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन को इन्फेक्शंस से बचाते हैं और यह त्वचा की गहराई तक जाकर उसे मॉइस्चराइज़ करता है। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए सर्दियों में सबसे अच्छा माने जाता है।

बादाम का तेल- इस में मौजूद विटामिन E त्वचा की नैचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। यह हल्का होता है, आसानी से स्किन में अब्सोर्ब्ड हो जाता है और चेहरे से लेकर स्कैल्प तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

तिल का तेल – ये गाढ़ा और गर्म तासीर का होता है, इसलिए सर्दियों में स्किन को आराम देने के लिए बेहतरीन है। यह ड्राई और डैमेज्ड स्किन को हील करता है और इंफेक्शन से भी बचाता है।

Beauty Hacks: काजल से बढ़ाएं अपनी आंखों की खूबसूरती, फॉलो करे यहां दिए गए आसान टिप्स और अपनी आंखों को बनाये फोटोजेनिक

BE NEWS – काजल आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने का सबसे सरल तरीका है। खासकर छोटी आंखों वाली महिलाओं के लिए यह एक गेम चेंजर की तरह काम करता है। सही तरीके से लगाया गया काजल आंखों को बड़ा, शार्प और ज्यादा डिफाइंड दिखाने में मदद करता है। अक्सर महिलाएं यह सोचकर उलझ जाती हैं कि लाइन कितनी पतली हो, कहां से शुरू करें और कौन-सा काजल सही रहेगा। अगर आप भी ऐसी ही कन्फ्यूजन में रहती हैं, तो यहां दिए गए आसान टिप्स आपकी आंखों को तुरंत खूबसूरत और फोटोजेनिक बना देंगे।

कुछ इस तरह आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है काजल - Grihshobha

आपको बता दें कि काजल लगाने से पहले आंखों को प्रिपेयर करना बेहद जरूरी है। हल्का-सा कंसीलर या आईशैडो बेस लगाने से आईलिड स्मूद हो जाता है और काजल ज्यादा देर तक टिका रहता है। बेस स्मूद होगा तो काजल की फिनिश भी नेचुरल दिखेगी। बाद में स्मजिंग करनी पड़े तो भी मेकअप साफ और सेटेड दिखेगा।

2. सॉफ्ट, क्रीमी और आसानी से स्मज होने वाला काजल

छोटी आंखों के लिए काजल का टेक्सचर बहुत मायने रखता है। हमेशा सॉफ्ट, क्रीमी और आसानी से स्मज होने वाला काजल चुनें। जेल काजल भी बेहतरीन विकल्प है। यह ज्यादा पिगमेंटेड होता है और कम स्ट्रोक में बढ़िया रंग देता है,सही काजल आपकी आंखों को डिफाइन करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

Buy Sample Kajal Black Kajal Eyeliner. Goth Makeup Smokey Eyes Online ...

3. कहां से शुरू करें 

छोटी आंखों में काजल हमेशा इनर कॉर्नर से आउटर कॉर्नर तक लगाएं। लाइन बहुत पतली रखें। मोटी लाइन आंखों को और छोटा दिखा सकती है।

4. हल्की स्मजिंग से आंखों में डेप्थ और सॉफ्ट लुक

काजल लगाने के बाद हल्का-सा स्मज करना आंखों में डेप्थ और सॉफ्ट लुक लाता है। स्मजिंग ब्रश या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें। स्ट्रोक बहुत हल्का रखें ताकि लाइन बिखरी हुई न लगे। यह स्टेप आंखों को बड़ा और नेचुरल ब्यूटीफुल दिखाने में बेहद असरदार है।

5. इनर कॉर्नर को करें हाईलाइट

अपनी छोटी आंखों को तुरंत बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका है, इनर कॉर्नर हाईलाइटिंग। हल्का हाइलाइटर या शिमरी आईशैडो लगाएं।वॉटरलाइन पर व्हाइट या न्यूड काजल भी लगा सकती हैं। ये दोनों स्टेप आंखों को ओपन, फ्रेश और ब्राइट दिखाते हैं।