Bangladesh: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने शिक्षक के घर में लगाई आग, हिंदू परिवारों पर बढ़ रही घटनाओं पर आखिर क्यों चुप है युनूस सरकार…

BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर से हिंदु परिवार पर निशाना बनाया गया है, जिसके चलते कट्टरपंथियों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया।

फिर एक हिंदू परिवार पर हमला

आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हिंदू समुदाय के लोगों निशाना बनाया गया है। यह मामला सिलहट जिले के गोवाईघाट इलाके का है, जहां नंदिरगांव संघ के बहोर गांव में रह रहे फिर एक हिंदू परिवार पर हमला हुआ है। बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों की इस करतूत का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी देखें- Magh Mela 2026 को लेकर Prayagraj पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी | BE News

बांग्लादेश में मोदी दौरे के बाद कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिरों को बनाया ...

अपनी जान बचाने के लिए घर से भागे लोग

आरोप है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर में आग लगा दी। वीडियो में देखा सकते है कि आग पूरे घर में तेजी से फैलने लगी, जिसके कारण परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वही देखते ही देखते पुरा घर जलकर राख हो गया। इस हमले में बीरेंद्र कुमार डे की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ पर परिवार में किसी को कोई  है।

100 से ज्यादा लोगों की मौत का रिकार्ड दर्ज

ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज यानी (HRCBM)ने बांग्लादेश में हिंदू समुदायों पर हो रही हिंसा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।(HRCBM)के मुताबिक
पिछले सात महीनों में हिंदू समुदाय के 100 से ज्यादा लोगों की मौत का रिकार्ड दर्ज किया गया है।

हिंदूओं को निशाना बनाने की साजिश

रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 जून 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच बांग्लादेश के सभी 8 डिवीजनों और कम से कम 45 जिलों में 116 अल्पसंख्यकों की मौत हो चुकी है। इन हुई मौतों में लिंचिंग, हत्या और संदिग्ध हालात में हुई मौतें शामिल हैं। HRCBM का साफ कहना है कि पूरे देश में हिंदूओं को निशाना बनाकर की जा रही एक सोची समझी चाल है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा खतरे में है…और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर कोई ठोस कदम उठाता नहीं दिख रहा। इस पूरे प्रकरण में आखिर युनूस सरकार क्यों चुप है। Read More Bangladesh: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने शिक्षक के घर में लगाई आग, हिंदू परिवारों पर बढ़ रही घटनाओं पर आखिर क्यों चुप है युनूस सरकार…

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की बेरहमी से हत्या, हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर फिर उठा बड़ा सवाल

BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं बांग्लादेश से एक बार फिर हिंदू समुदाय पर हिंसा की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या की ये 7वीं घटना

आपको बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार 11 जनवरी की रात देश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके साथ ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या की ये 7वीं घटना है।

चाकू मारकर की गई हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर रविवार शाम करीब 7 बजे अपना ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले समीर को पीट-पीटकर घायल किया, फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका ऑटोरिक्शा भी लूट ले गए। हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल हुआ है और शुरुआती जांच में यह मामलापूर्व नियोजित साजिश का लग रहा है।

ये भी देखें – Poster War in UP: Bangladesh Hindu Violence पर ‘Silence क्यों?’ VHRP ने लगाए Poster | BE News – YouTube

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, एक और युवक समीर दास का ...

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चौंकाने वाली बात ये है कि बीते 23 दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की यह सातवीं घटना है। इससे पहले 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की भी धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर सवाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियांं इस गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप हैं। वहीं बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार की ओर से भी कोई ठोस और सख्त कदम उठता नहीं दिख रहा है।

Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की बेरहमी से हत्या, हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर फिर उठा बड़ा सवाल

पूर्व पीएम इमरान खान का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक लेकिन…., ‘बहन ने मुलाकात के बाद आसिम मुनीर पर लगाया ये बड़ा आरोप’

BE NEWS – पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर मची राजनैतिक हलचल के बाद सरकार ने उनकी बहन डॉ उज्मा खान को आदियाल जेल में मिलने की इजाजद दे दी। बहन ने पूर्व पीएम से मुलाकात के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी जानकारी दी।

अनहोनी होने और उनकी हत्या किए जाने की आंशका

आपको बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान को पिछले एक महीने से किसी भी नजदीकी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद से ही उनके परिवार वालों और समर्थकों ने उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने और उनकी हत्या किए जाने की आंशका जताई थी। जिसके बाद से ही उनके समर्थक और परिवार वाले अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के चलते कल इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक रावलपिंडी स्थित आदियाल जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद सरकार को उनके किसी करीबी को उनसे मिलने की इजाजाद देनी पड़ी।

पाकिस्तान में इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी का बड़ा फैसला, पूर्व पीएम ...

20 मिनट तक चली मुलाकात

शहबाज शरीफ सरकार ने पूर्व पीएम की बहन डॉ उज्मा खान को 2 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को उनसे मिलने की इजाजद दे दी। करीब 20 मिनट चली इस मुलाकात के बाद बहन उन्हें स्वस्थ्य पाया, लेकिन मानसिक रुप से परेशान बताया। पूर्व पीएम इमरान खान की बहन डॉ उज्मा खान ने कहा कि, अल्लाह का शुक्र है कि इमरान कान की सेहत ठाक है लेकिन उमके मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है। उन्हें काल कोठरी में रखा गया है। जिस पर बहन ने नाराजगी जाहिर की है।

पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान, पाकिस्तान के कई इलाकों में धारा 144 लागू

BE NEWS – पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर धमासान मचा हुआ है। पिछले काफी समय से उनके परिवार के किसी सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया गया। जिसके चलते इमरान की हत्या की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इसी को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज आदियाल जेल में पहुंचने वाले है। तनावपूर्ण स्थति को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 1 से 3 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

संकट गहराता राजनैतिक 

आपको बता दें कि पाकिस्तान में इमरान की हत्या की खबरों के चलते राजनैतिक संकट गहराता जा रहा है। पिछले एक महीने से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कोई पता नहीं है, न ही उनके परिजनों को उनसे मिलने दिया जा रहा है न ही तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी (PTI) के किसी नेता से उनकी मुलाकात हुई है। जिसके बाद से उनकी हत्या की खबरें पूरे पाकिस्तान में फैल चुकी है।

इमरान खान: अदालतको आदेशपछि पाकिस्तानी पूर्वप्रधानमन्त्री पक्राउ - BBC ...

पाकिस्तान में धारा 144 लागू

इसी के चलते उनकी पार्टी के सदस्यों ने आज यानि 2 दिसंबर दिन मंगलवार को रावलपिंडी स्थित आदियाल जेल और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद  और रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सरकार की ओर से सार्वजनिक सभाओं और मुलाकातों पर रोक लगने के बाद से इमरान खान की हालत को लेकर परिवार वालों और पार्टी की चिंता और ज्यादा बढ़ा दी हैं।

‘अगर मेरे भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख के…’इमरान खान की बहन ने शहबाज शरीफ और मुनीर को दी सीधी धमकी

BE NEWS- पाकिस्तान में इमरान खान की मौत को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इसको लेकर लगातार वहां प्रदर्शन चल रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले भी उनकी सलामती को लेकर चिंचित है। इन सबके बीच नौरान नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को सीधी धमकी दी है।

इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांग रहे परिजन

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के अदियाल जेल में काफी लंबे समय से बंद है। पिछले कुछ दिनों से उनके परिवारवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी अनहोनी के होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। उनके समर्थक और परिजन लगातार जेल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांग रहे हैं। हालांकि जेल के अधिकारियों ने तहरीक- ए- इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ को लेकर उड़ रही अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया था।

Noreen Niazi Imran Khan

सबसे बुरे हालात से गुजर रहा पाकिस्तान

वहीं इन सबके बीच इमरान खान की बहन नौरान नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को धमकी दी है कि, ‘अगर उनके भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और पीएम शहबाज शरीफ का वंश भी सुरक्षित नहीं रहेगा। आगे उन्होनें कहा है कि, पाकिस्तान आज तक के सबसे खराब और बुरे हालात से गुजर रहा है। असीन मुनीर का शासनकाल हिटलर के शासनकाल से भी अधिक बदतर है। यहां न तो जनता को आवाज उठाने का हक है न ही यहां की मीडिया को।’

श्रीलंका में बारिश-बाढ़ का कहर, 56 लोगों की मौत, सैकड़ों घर तबाह, सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद

BE NEWS – श्रीलंका इस समय भीषण बारिश और भूस्खलन की दोहरी मार झेल रहा है। देश के कई हिस्सों में हालात अत्यंत गंभीर हो गए हैं। बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही को कई गुना बढ़ा दिया।

56 लोगों की मौत, 600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

बता दें कि आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार देशभर में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 600 से अधिक घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घर पानी में डूब गए हैं और कई ढह गए हैं। देश के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं में अचानक भारी वृद्धि देखने को मिली है। सबसे ज्यादा तबाही बदुल्ला और नुवारा एलिया के चाय उत्पादन क्षेत्रों में देखने को मिली। गुरुवार को ही इन इलाकों में 25 लोगों ने अपनी जान गंवाई। रिपोर्ट के मुताबिक 21 लोग अब भी लापता हैं और 14 से अधिक लोग घायल हैं।

श्रीलंका में बारिश का कहर...कई जिलों में मचाई भारी तबाही, तीन लोगों की ...

सरकार ने बंद कराए स्कूल और सरकारी दफ्तर

बिगड़ते हालात को देखते हुए श्रीलंकाई सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया। ऐसे में राहत-बचाव टीमें लगातार दबाव में काम कर रही हैं, जबकि कई क्षेत्रों में अभी भी लोगों को मदद का इंतजार है।

सड़कें-रेलवे ट्रैक बंद, सेना और नौसेना राहत कार्यों में जुटी

तेज बारिश ने देश की अधिकांश नदियों और जलाशयों को उफान पर ला दिया है। कई प्रमुख सड़कें, पुल और रेलवे ट्रैक चट्टानें, मिट्टी और पेड़ों के गिरने से अनेक सड़कें बंद हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ट्रेन सेवाएँ भी रोक दी गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है। इसके अलावा नौसेना और पुलिस के जवान नावों की मदद से दर्जनों गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं।

अगले 48 घंटे और कठिन

श्रीलंका के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 48 घंटे और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। भारी बारिश जारी रहने की आशंका है, जिससे नदियों के और उफान पर आने तथा नए भूस्खलनों का खतरा बना हुआ है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे ऊँचे और सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अमेरिका के वॉइट हाउस पर हमला, नेशनल गार्ड को लगी गोली, ट्रंप बोले- “हमला करने वालों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी”

BE NEWS-  अमेरिका के वॉइट हाउस के पास नेशनल जवानों को गोली मार दी गई। राजधानी वाशिंगटन डीसी में तैनात दोनों जवानों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाई-विजिबिलिटी पेट्रोलिंग पर तैनात थे सैनिक

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति आवास के पास राजधानी वाशिंगटन डीसी में तैनात दो जवान जो कि वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के सदस्य है उन्हें गोली मार दी गई है। दोनों सैनिक राजधानी में हाई-विजिबिलिटी पेट्रोलिंग पर तैनात थे। गंभीर हालत में दोनों सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैनिकों पर हमला करने वाले वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि एक अफगान नागरिक बताया जा रहा है।

Donald Trump briefly evacuated during press conference after shooting ...

कैसे हुआ हमला-

डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट चीफ जेफ़री कैरोल के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:15 बजे हुई। गार्ड के सदस्य नियमित गश्त कर रहे थे जब एक संदिग्ध उनके पास आया, उसने हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। गार्ड सदस्यों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को काबू कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध जाँचकर्ताओं के सवालों का जवाब नहीं दे रहा है और उसके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। एफबीआई ने इसे संघीय अधिकारियों पर हमला बताते हुए कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, “नेशनल गार्ड पर हमला करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलावर गंभीर रूप से घायल है और उसे अपने कृत्य की “बहुत बड़ी कीमत” चुकानी होगी। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अभी तक हमले के पीछे की मंशा का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

पाकिस्तान में उड़ी पूर्व पीएम इमरान खान की मौत की अफवाह…सामने आया जेल प्रशासन को बयान

Death Rumors of Imran Khan- पाकिस्तान में 26 नवंबर की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से उनके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा । जिसके बाद यह अफवाह बहुत तेजी से फैलने लगी कि या तो उनकी हत्या कर दी गई है या जेल में उनकी मौत हो चुकी है।

अनहोनी के होने की अफवाह-

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के अदियाल जेल में काफी लंबे समय से बंद है। पिछले 23 दिनों से उनके परिवारवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद उनके साथ किसी अनहोनी के होने की अफवाह तेजी से फैलने लगी। जिलके बाद राजनीतिक माहौल काफ तनावपूर्ण हो गया। उनके समर्थक जेल के बाहर एकत्रित होने लगे और नारे बाजी करने लगे । इस प्रदर्शन में उनके साथ इमरान की बहन भी आलिमा खान भी शामिल रही।

इमरान खान: अदालतको आदेशपछि पाकिस्तानी पूर्वप्रधानमन्त्री पक्राउ - BBC ...

इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ-

बता दें कि इन अफवाहों के बीच से अब जेल प्रशासन का बयान सामने आया है। जेल के अधिकारियों ने कहा कि तहरीक- ए- इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उनके स्वास्थ को लेकर उड़ रही अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं। वह आदियाल जेल में ही है और उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।