ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल का ये झटपट बनने वाला चीला, जानें इस हेल्दी स्नैक को तैयार करने की आसान सी रेसिपी

BE NEWS – यह दौर हेल्दी लाइफस्टाइल का है, जहां हर कोई फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सही खान-पान पर ध्यान दे रहा है। लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर हेल्दी खाना बनाने से कतराते हैं कि वह फीका या बहुत समय लेने वाला होता है। ऐसे में मूंग दाल चीला एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बेहद पौष्टिक और झटपट बनने वाला भी है। यहां हम आपको प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला बनाने की आसान सी रेसिपी बताने जा रहें है…

मूंग दाल चीला बनाने की सामाग्री-

आपको मूंग दाल चीला बनाने के लिए बस कुछ आसान और घर में उपलब्ध सामग्रियों की जरूरत होती है। इसके लिए एक कप मूंग दाल को 3-4 घंटे या रात भर भिगोकर मिक्सी में थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसमें हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी, अजवाइन और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं। अगर चाहें तो प्याज, गाजर या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी इसमें मिला सकते हैं, जिससे यह और भी पौष्टिक बन जाता है।

चना दाल और मूंग दाल का चीला | Chana Moong Dal Pancakes | Soya Paneer ...

बनाने की विधि-

अब एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करके हल्का सा तेल लगाएं और एक चम्मच घोल डालकर गोल आकार में फैला दें। मध्यम आँच पर चीले को दोनों तरफ से 2 से 3 मिनट तक सेकें जब तक कि यह हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। तैयार मूंग दाल चीला को आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 12 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS Read More ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल का ये झटपट बनने वाला चीला, जानें इस हेल्दी स्नैक को तैयार करने की आसान सी रेसिपी

Amla Benefits: विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है आंवला, आइये यहां जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे…

BE NEWS – आंवला जिसे विटामिन- सी का सबसे बड़ा स्त्रोत कहा जाता है। इसे अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाये तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम सभी इसके उपयोग कई तरह से करते है जैसे- चटनी, आचार और मुरब्बा आदि शामिल है। कई लोग इसके क्यूब बनाकर भी स्टोर कर लेते है और रोजाना उसे गरम पानी में डाल कर पीते है।

आंवला आयुर्वेद में भी एक पावरफुल औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। ऐसे में हम आपको आज इसको खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

आंवले को खाने का सही तरीका

आपको बता दें कि सर्दियों के इस मौसम में आंवला बहुत मात्रा में आता है। जिसका हम लोग कई तरह से उपयोग करते है। इसमे विटामिन सी के अलावा, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके आलावा इसमें कई तरीके के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है, जो हमारी बालों और आंखों के लिए बहुत हा फायदेमंद होते है।

सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद है आंवला का सेवन, लेकिन सेवन से पहले फायदे ...

कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता

आंवले को किसी और तरीके से खाने की बजाय इसे कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, इसके साथ ही चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाती है और चेहरे के मसल्स भी एक्टिव होते हैं। ये बालों की हेल्थ व ग्रोथ को भी सुधारने में मदद करता है और आंखों की रोशनी को भी बढाता है। त्वचा को नेचुरली यंग बनाए रखने में मददगार होता है।