BSNL Prepaid Plan: न्यू ईयर 2026 से पहले BSNL का बड़ा तोहफा, 225 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा ज्यादा डेटा

BE NEWS – नए साल से पहले BSNL ने अपने यूजर्स के लिए लाया है खास ऑफर्स। जिसमें कंपनी की तरफ से हर दिन अपने यूजर्स को 2.5 की जगह अब 3 जीबी का फायदा मिलने वाला है। आइये आपको बताते है कैसे मिलेगा इस खास ऑफर का आपको फायदा…

बिना किसी भी चार्ज के एक्स्ट्रा डाटा

आपको बता दें कि बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए लाया खास न्यू इयर ऑफर जिसमें कंपनी की तरफ से यूजर्स को बिना किसी भी चार्ज के एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। अब आपको 225 रुपयों वाले प्लान के साथ अब और भी ज्यादा डेटा मिलने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

2.5 GB  की जगह अब 3 GB का हाई स्पीड डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर लिमिटेड टाइम ऑफर है। जोकि 24 दिसंबर 2025 से शुरु होकर 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड रहेगा। इस डेट के अंदर अगर आप 225 का रिचार्ज करा लेते हैं तो आपको कंपनी पह रोज 2.5 GB  की जगह अब 3 GB का हाई स्पीड डेटा देगी। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS का फायदा भी मिलेगा। जिसकी वैलिडिटी 30 दिन की है।

ये भी देखें- Atal jayanti पर कवि महा-सम्मेलन, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ | BE News

BSNL Users के लिए बड़ा तोहफा, होने जा रहा है Launch BSNL 5G Network ...

Airtel और Jio से तुलना

अगर इस प्लान की तुलना निजी टेलीकॉम कंपनियों से की जाए, तो BSNL डेटा और वैलिडिटी दोनों मामलों में आगे नजर आता है। Airtel 219 रुपये प्लान में कुल 3 जीबी डेटा (डेली नहीं), अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलेंगे। जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।इसके साथ स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Perplexity Pro AI का फायदा भी मिलेगा।

See also  Rules Change: 1 दिसंबर से लागू होने जा रहे कुछ बदलाव, जानें इनका आपकी जेब पर क्या होगा असर...

वहीं Jio के 239 रुपये के प्लान में  प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMSमिलेंगे 22 दिन की वैलिडिटी के साथ। जिसमें Jio TV और Jio Cloud का एक्सेस भी मिलेगा।