अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में वापसी, नए सीजन 2.0 का प्रोमो हुआ रिलीज

BE NEWS – सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। टीवी जगत सुपर हिट शो में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी होने जा रही है, इसके साथ ही शो में एक नया ट्विस्ट भी आने वाला है।

11 Unknown Facts About Bigg Boss 11 Contestant Shilpa Shinde That You ...

‘भाभी जी घर पर हैं’ शो से मिली नई पहचान 

आपको बता देें कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे पूरे 9 सालों के बाद वापसी करने वाली है। बिग बॉस- 11 की विजेता रही शिल्पा ने पहले भी कई शोज में काम किया है पर ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो से उनको एक नई पहचान मिली। लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्हें शो एक साल बाद ही छोड़ना पड़ा। वहीं एक बार फिर से उनकी शो में धमाकेदार वापसी होने जा रही है। उनके फैंस उन्हें फिर से अंगूरी भाभी के रुप में देखेंगे। शो को रिलीज किए गए प्रोमो में शिल्पा शिंदे को वापस देख दर्शकों की खुशी आसमान पर है।

ये भी देखें: Tuborg Zero | Tilt Your World

नए सीजन 2.0 का प्रोमो रिलीज

हालहिं में टीवी के सुपर हिट कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के नए सीजन 2.0 का प्रोमो रिलीज हुआ। जो पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें शिल्पा बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रही है। प्रोमो में दिखे इस नए लुक ने सभी को चौंका दिया है। इस प्रोमो में विभूती, अनीता, तिवारी जी और अंगूरी एक नए जगह पर घूंघटगंज की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां पर एक रहस्यमयी मूर्ति उन सभी को दिखाई देती है, लेकिन अंगूरी भाभी बीच में ही रुक जाती हैं, क्योंकि उनका पल्लू पेड़ की टहनी में फंस जाता है। जिसके बाद से अंगूरी भाभी का बर्ताव बदल जाता है। जो कि कुछ- कुछ मूवी स्त्री के स्टाइल में है।

See also  'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने दिया बेटी को जन्म, फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई गुड न्यूज

शो का प्रोमो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक बार फिर से शिल्पा को और उनके इस अंदाज व रहस्यमयी अवतार को पसंद करेंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।