Today’s Horoscope: 2 मार्च 2026 का राशिफल – जानें आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ…

Today’s Horoscope – 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा की स्थिति मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता पर प्रभाव डाल सकती है। जहां कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का (Today’s Horoscope) आज का भविष्यफल –

Today’s Horoscope
मेष राशि (Aries)

 आज आपका दिन (Today’s Horoscope) काफी व्यस्त रहने वाला है। कामों की लंबी लिस्ट आपका इंतज़ार करेगी, लेकिन ध्यान रखें कि हर काम जरूरी नहीं होता। बेवजह की भागदौड़ से बचें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई पुरानी दबी इच्छा पूरी होने के योग हैं।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन (Today’s Horoscope) आपको आलस्य त्यागकर सक्रिय होना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बोलते समय शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें, क्योंकि छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

नए काम की शुरुआत के लिए आज सोमवार का दिन बेहद शुभ है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। वाहन की खराबी से अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पहले से तैयार रहें।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका मन सेवा और परोपकार में लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। पुराने लेन-देन के मामले सुलझ सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है जो भविष्य में काम आएगी।

See also  15 मार्च 2026 राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का संपूर्ण भविष्यफल, शुभ उपाय और विशेष सलाह...
सिंह राशि (Leo)

आज का दिन (Today’s Horoscope) सकारात्मक रहेगा, लेकिन सहकर्मियों से हल्की कहासुनी हो सकती है। पिता की ओर से नई जिम्मेदारी मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन खुशियों की झड़ी लग सकती है। व्यापार में बदलावों से लाभ होगा और बॉस के साथ रिश्ते सुधरेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

तुला राशि (Libra)

आज के दिन (Today’s Horoscope) आपको हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। पुरानी गलतियों से सीखें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें, वरना मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक मामलों में भाई का सहयोग संजीवनी का काम करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज के दिन आपके प्रगति के मार्ग खुलेंगे। परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करें। संपत्ति के बंटवारे को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। संतान की उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजने का बड़ा निर्णय कल लिया जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन का दिन समझदारी दिखाने का है। बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन बेहद लाभकारी है। शेयर बाजार या पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में नए मेहमान के आने की सूचना मिल सकती है। पार्टनरशिप में किए गए कामों से सफलता मिलेगी।

See also  February Ekadashi 2026: फरवरी में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, सही तारीख व पारण समय...
कुंभ राशि (Aquarius)

ऊर्जा और उत्साह चरम पर रहेगा। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रमों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान अपने करियर को लेकर आपसे सलाह ले सकती है। माता से किया कोई वादा कल पूरा करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

पुराने मतभेद सुलझाने के लिए आज का दिन (Today’s Horoscope) उत्तम है। मन को सकारात्मक रखें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। संतान की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।