T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महासंग्राम, ICC की चेतावनी पर बांग्लादेश का पलटवार, क्या बाहर हो जाएगी टीम?
BE NEWS – ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 21 जनवरी से शुरु होने वाले टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी ने BCB को चेतावनी दी है।
बांग्लादेश के खेल सलाहकार का विवादित बयान
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से होने वाली है। जिसके लेकर विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। इसी खींंचतान की बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ये चेतावनी दी थी कि वह इस आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं। इस फैसले पर बीसीबी ने पलटवार किया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने इस पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि, अगर बीसीसीआई के दवाब में आकर आईसीसी कोई फैसला करती है,तो बांग्लादेश इसे स्वीकार नहीं करेगा।
स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में किया जा सकता शामिल
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश से कहा है कि वह टी20 विश्व कप के फाइनल शेड्यूल को स्वीकार करे, नहीं तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है, जो रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ टीम है। इसी मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच पिछले तीन हफ्तों से बातचीत अटकी हुई है।
ये भी देखें – Vrindavan में आस्था के नाम पर भद्दा खेल! VIP दर्शन का झांसा देकर महिलाओं से धोखा | BE News

मैच भारत से बाहर कराने की मांग
विवाद की जड़ भारत में मैच खेलने को लेकर सुरक्षा हैं। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को वहां भेजने से इनकार कर दिया था। यह मामला तब और बढ़ गया जब बीसीसीआई के निर्देश के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की, जिसे आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि भारत में किसी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आसिफ नजरुल
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आईसीसी, बीसीसीआई के दबाव में आकर बांग्लादेश पर कोई अनुचित शर्तें रखती है, तो देश उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा रहा है।
आसिफ नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदाहरण देते हुए कहा, “ऐसे कई मौके रहे हैं जब भारत ने पाकिस्तान जाने से मना किया और तब आईसीसी ने वेन्यू बदल दिया था। हमने भी एक वाजिब वजह से वेन्यू बदलने की मांग की है। आईसीसी हमें गलत या बेवजह दबाव डालकर भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।” फिलहाल, सभी की नजरें 21 जनवरी की डेडलाइन पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा या नहीं।