IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी…37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगी भारतीय बादशाहत?

BE NEWS – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वन-डे मैच आज खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया है। दोनों टीमें 1-1 की  बराबरी पर है, आज दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो को स्थिति बनी हुई है।

तीसरा और निर्णायक मुकाबला

आपको बता दें कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरा है।

अर्शदीप सिंह को मिला टीम में मौका

टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ा है। कप्तान गिल ने टॉस के बाद कहा कि टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकना है।

ये भी देखें – Manikarnika Ghat विवाद पर गरजे CM Yogi, बोले -AI वीडियो से मंदिर तोड़ने का झूठा दुष्प्रचार | BE News

IND vs NZ: ಭಾರತ- ಕಿವೀಸ್ ನಡುವೆ ಏಕದಿನ, ಟಿ20 ಸರಣಿ; ವೇಳಾಪಟ್ಟಿ ಪ್ರಕಟಿಸಿದ ...

न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस निर्णायक मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस हारने के बाद कहा कि टीम इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना चाहती थी, लेकिन अब बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीरीज का आखिरी मैच है और टीम भारत में अपना हार का सिलसिला तोड़ना चाहती है।

See also  T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इंकार, आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिरा T20 WC
37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने

न्यूजीलैंड की नजरें इस मुकाबले में इतिहास रचने पर टिकी हैं। कीवी टीम आज तक भारत में कोई भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। राजकोट में दूसरा वनडे जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद अब उनके पास 37 साल पुरानी भारतीय बादशाहत को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

रोहित शर्मा की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास भी इतिहास रचने का मौका है। हिटमैन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है। फिलहाल यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है।