बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर किए जाने के बाद लिया बड़ा फैसला
BE NEWS – बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को KKR के द्वारा टीम से बाहर किए जाने के कारण बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी है। जिसके बाद अब IPL के फैंस किसी भी प्लेटफार्म पर इसे नहीं देख सकेंगे।
बीसीसीआई ने दिए निर्देश
आपको बता दें कि बीसीसीआई के मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से बाहर निकालने के निर्देश दिए थे। जिसको मानते हुए रहमान को उनके स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) प्रसारण पर रोक लगा दी है। समय के साथ ये मामला और बढ़ता जा रहा है।
ये भी देखें – PM Modi को ‘राष्ट्रपुत्र’ की उपाधि देने की मांग, Lucknow में लगे पोस्टर | BE News

बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद
बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल रहमान ने बीसीसीआई के दिए निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम स्क्वाड से बाहर कर दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि, बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। जिसका आर्डर सरकार ने पास कर दिया है। अब बांग्लादेशी फैंस इसका लाईव टेलीकास्ट किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं देख पाएंगे।
टीम को भारत भेजने से भी इनकार
बांग्लादेश सरकार ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि, मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया। बीसीसीआई के द्वारा लिए गये इस तरह के फैसले का कोई कारण नहीं है। उनके इस फैसले में बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस का दिल दुखाया है। जिसके बाद हमने अगले नोटिस तक IPL के सभी मैचों के प्रसारण और कार्यक्रम को बंद कर दिया है। इसके साथ ही टीम को भारत भेजने से भी इनकार कर दिया है। जिसका कारण उन्होंने सुरक्षा बताया है।
यो भी देखें- Padma Vibhushan Kalyan Singh की 94वीं जयंती,CM योगी ने दी श्रद्धांजलि | BE News
बांग्लादेश के सभी मैचों को शिफ्ट करने फैसला
इस सभी विवादों के बाद खबर ये भी सामने आ रही है कि आईसीसी ने बांग्लादेश के सभी मैचों को शिफ्ट करने फैसला लिया है, जिसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जल्द ही नया शेड्यू जारी किया जा सकता है।
आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग
आपको बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि किसी खिलाड़ी को अबतक की मिली सबसे बड़ी धनराशि थी। वहीं बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बाद, कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने केकेआर और टीम के को-ओनर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोकने की मांग की थी।