पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

BE NEWS- पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका में दित्वाह चक्रवात के बाद हुई तबाही के बाद हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। भारत हमारे पड़ोसी देश को इस संकट की घड़ी में 45 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

संभव मदद देने का दिलाया भरोसा 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। दित्वाह चक्रवात से हुई तबाही के कारण श्रीलंका आर्थिक संकट से जुझ रहा है। भारत ने इस दौरान ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ चला कर इस अभियान के तहत जरुरतमंद लोगों की मदद की थी। वहीं अब एक बार फिर से भारत ने अपने पड़ोसी देश को प्राकृतिक आपदा के बाद हर संभव मदद के साथ- साथ 45 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

ये भी देखें- Indresh Upadhyay का धार्मिक मंच से विवादित बयान कहा- “यादव श्रीकृष्ण के वंशज नहीं” | BE News

India Sri Lanka Relations: 'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी जमीन का ...

भारत- श्रीलंका के संबंधों का प्रतीक

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत मिलकर श्रीलंका के जीवन को एक बार फिर से पटरी पर लाने और देश को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने ऑपरेशन सागर बंधु की सराहना करते हुए कहा कि आपातकाल के समय जरुरी सामान, राहत सामाग्री, खोज व बचाव कार्यों में लगे हुए भारतीय दलों ने चिकित्सा व आपात की स्थिति से निपटने के लिए और संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए हमारे पड़ोसी देश की हर संभव मदद की थी। इस अभियान के तहत कई लोगों की सहायता की गई । इसे भारत- श्रीलंका के संबंधों का प्रतीक माना गया।

See also  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज 71वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पड़ोसी देश का एक भरोसेमंद साझेदार

उन्होंने आगे कहा कि, अब जब एकबार फिर से श्रीलंका पुननिर्माण की और बढ़ रहा है तो भारत अपने पड़ोसी देश का एक भरोसेमंद साझेदार के साथ एक सच्चे मित्र के रुप में हर प्रकार को सहयोग और सहायता करेगा। भारत श्रीलंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।