Dhurandhar Box Office Collection: 12वें दिन भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई…. जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ताबड़तोड़ कमाई करते हुए धुरंधर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

मंगलवार को फिल्म ने की 30 करोड़ की कमाई 

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं 12वें दिन का यानि मंगलवार को फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बारह दिनों के अंदर भारत में अब तक करीब 411 करोड़ से ऊपर की और दुनिया भर में अब तक कुल 623 करोड़ के लगभग की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यो आंकड़ बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है। अगर ऐसे ही फिल्म कमाई की रफ्तार रही तो जल्द ही ये कांतारा चैप्टर-1 और छावा को पीछे छोड़ देगी।

a

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर’ को सोशल मीडिया पर अब तक जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। वहीं के गाने भी काफी वायरल है रहे हैं। फिल्म की धुआंधार कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है।

ये भी देखें: CM Nitish Kumar Hijab Controversy: महिला का हिजाब हटाने पर क्या बोली जनता ? Public Opinion | BE News

See also  Bigg boss19: टीवी पर छलका टॉप-5 फाइनलिस्ट का दर्द, शो पर कंटेस्टेंट्स ने शेयर किए अपनी लाइफ के इमोशनल एंगल