“तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से…” ‘बॉर्डर 2’ के टीजर हुआ रिलीज, सनी देओल की दमदार आवाज ने बढ़ाया फैंस में एक्साइटमेंट

BE NEWS – सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो होने वाला है। फिल्म को टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सनी देओल अपनी दमदार आवाज में दहाड़ लगाते देश भक्ति में डुबे नजर आ रहे हैं।

देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये सनी देओल

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 4 सेकंड का यह टीज़र देशभक्ति, वीरता और बलिदान की भावना से भरा हुआ दिख रहा  है। जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है।

Sunny Deol Varun Dhawan Starrer Border 2 Teaser Will Release On 16th December On The Occasion Of Vijay Diwas

विजय दिवस पर खास तोहफा

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र विजय दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया है। यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। फिल्म की कहानी भी इसी वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

सितारों की दमदार एंट्री

टीज़र में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दिखाई दे रहें है। चारों ही किरदारों की एंट्री बेहद दमदार तरीके से कराई गई है। वहीं, सनी देओल अपने पुराने अंदाज में दुश्मनों को ललकारते हुए ये कहते नजर आ रहे हैं कि “आसमान से, जमीन से, समंदर से….सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे। जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोककर कहेगा… हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।’….”

See also  Dhurandhar Box Office Collection: 12वें दिन भी 'धुरंधर' की धुआंधार कमाई.... जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन

ये भी देखे- CM Nitish Kumar Hijab Controversy में घिरे, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल | BE NEWS

Border 2: एक बार फिर दुश्मनों का खात्मा करने आ रहे Sunny Deol,'बॉर्डर 2 ...

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म को 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन रिलीज होगी। टीज़र को रिलीज होने के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है, लोग अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या धमाल मचाती है।