Lionel Messi Event: लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में फूटा फैंस का गुस्सा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मांगी माफी
BE NEWS – फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले लियोनेल मेसी तीन दिनों के इण्डिया टूर पर भारत आये हुए है। इस दौरान वो 13 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक भारत में ही रहेंगे। अपने इस टूर की शुरुआत मैसी ने आज कोलकाता से की जोकि काफी खराब साबित हुई।
शो पर बस 10 मिनट तक रुकने से हुआ हंगामा
आपको बता दें कि लियोनेल मैसी अपने तीन दिवसीय इंडिया टूर पर है। जिसके चलते आज कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनका एक इवेंट हुआ, जिसकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही। इस शो में हजारों की संख्या में उनके फैंस आए हुए थे। लेकिन शो पर बस 10 मिनट तक रुकने के बाद ही मैसी बाहर निकल आये। जिसके बाद उनके फैंस ने जोरदार हंगामा किया।

जल्दी जाने से दर्शकों का फूटा गुस्सा
दरअसल उनके फैंस उनके देखना चाहते थे, जिसके कारण उनमें बहुत उत्साह था। लेकिन वो कुछ समय ही रुके। जिससे कारण से जबरदस्त हंगामा हुआ। मेसी के जल्दी जाने से दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। कई फैंस ने स्टेडियम में बोतलें फेंकी और कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा कर्मियों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस इवेंट के लिए लोगों ने हजारों-लाखों रुपये खर्च किए थे। फैंस को बताया गया था कि मेसी लंबे समय तक मैदान में रहेंगे और खास पलों का हिस्सा बनेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी
इस पूरी घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लियोनेल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी है। उन्होंने माना कि आयोजन के प्रबंधन में चूक हुई है और इस लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे आयोजनों में इस तरह की गलती दोबारा न हो।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। बवाल को देखते हुए आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।