दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की प्रेयर मीट पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- ” उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गयी… “
BE NEWS – दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के लिए उनकी पत्नि हेमा मालिनी ने दिल्ली में प्रेयर मीट का रखा। जहां स्पीच देते हुए काफी भावुक हो गयी। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां ईशा और आहाना भी उनके साथ मौजूद रहीं।
कई दिग्गज कलाकार और राजनेता भी शामिल
आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र की पत्नि हेमा मालिनी ने दिल्ली में उनकी याद में एक प्रेयर मीट रखा। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार और राजनेता भी सम्मिलित रहें। इस दौरान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी और दोनों बेटियां ईशा और आहाना काफी भावुक नजर आयीं।

स्टेज पर खड़ी दोनों बेटियों ने बढ़ाया हौंसला
प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी ने स्टेज पर उनके लिए करीब 15 मिनट की स्पीच दी। धर्मेंद्र जुड़े कुछ खास किस्सों का जिक्र भी किया। जहां पर बोलते हुए उनका आंखों से आंसु निकल आए। वहीं उनके पास स्टेज पर खड़ी उनको दोनों बेटियों ने उनका हौंसला बढ़ाया और उनका साथ खड़ी रहीं। इस दौरान बोलते हुए हेमा मालिनी धर्मेंद्र की आखिरी अधूरी इच्छा बताई।
ये भी देखें: लखनऊ में चाइनीज मांझा का कहर! बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, हालत गंभीर | BE NEWS
हर मौके पर शायरी सुनाने का बहुत शौक था – हेमा मालिनी
उन्होंने कहा कि, धर्मेंद्र जी को हर मौके पर शायरी सुनाने का बहुत शौक था, उनके इस शौक को देखते हुए मैंने कई बार उनको कहा कि आप इतना अच्छा लिख लेते हो तो, क्यों ना आप एक किताब लिखें। ये आपके फैंस को भी पंसद आएगी। किताब लिखने की सलाह को मानी भी और किताब लिखने की प्लानिंग भी करने वाले थे, लेकिन उनकी आखिरी इच्छा अधुरी रह गयी। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कई बड़े मंत्री और बॉलीवुड कलाकार दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।