ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल का ये झटपट बनने वाला चीला, जानें इस हेल्दी स्नैक को तैयार करने की आसान सी रेसिपी

BE NEWS – यह दौर हेल्दी लाइफस्टाइल का है, जहां हर कोई फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सही खान-पान पर ध्यान दे रहा है। लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर हेल्दी खाना बनाने से कतराते हैं कि वह फीका या बहुत समय लेने वाला होता है। ऐसे में मूंग दाल चीला एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बेहद पौष्टिक और झटपट बनने वाला भी है। यहां हम आपको प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला बनाने की आसान सी रेसिपी बताने जा रहें है…

मूंग दाल चीला बनाने की सामाग्री-

आपको मूंग दाल चीला बनाने के लिए बस कुछ आसान और घर में उपलब्ध सामग्रियों की जरूरत होती है। इसके लिए एक कप मूंग दाल को 3-4 घंटे या रात भर भिगोकर मिक्सी में थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसमें हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी, अजवाइन और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं। अगर चाहें तो प्याज, गाजर या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी इसमें मिला सकते हैं, जिससे यह और भी पौष्टिक बन जाता है।

चना दाल और मूंग दाल का चीला | Chana Moong Dal Pancakes | Soya Paneer ...

बनाने की विधि-

अब एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करके हल्का सा तेल लगाएं और एक चम्मच घोल डालकर गोल आकार में फैला दें। मध्यम आँच पर चीले को दोनों तरफ से 2 से 3 मिनट तक सेकें जब तक कि यह हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। तैयार मूंग दाल चीला को आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 12 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

See also  सर्दियों में घर पर बनाएं ये चटपटा गाजर का अचार, जो सालों साल तक रहेगा सुरक्षित, फॉलो करें ये टिप्स और ट्रिक...

Moong Dal Cheela: नाश्ते में बच्चों को बनाकर खिलाएं मूंग दाल का चीला ...

स्वाद और सेहत से भरपूर

यह हेल्दी स्नैक न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि शरीर को आवश्यक पोषण भी देता है। आसानी से बनने वाला मूंग दाल चीला हेल्दी, प्रोटीन युक्त और टेस्टी होता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत स्वाद और सेहत दोनों के साथ करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर आज़माएं यह आपके घर की फेवरेट हेल्दी डिश बन जाएगी।