सलमान खान ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में की शिकरत, हॉलीवुड स्टार्स इद्रिस एल्बा और एडगर रामिरेज़ के साथ दिए स्टाइलिश पोज

BE NEWS – बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिकरत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड स्टार इद्रिस एल्बा और एडगर रामिरेज संग पोज देते दिए।

 स्टाइलिश अंदाज में नजर आए भाईजान

आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी और खींचा है। बिग बॉस- 19 के खत्म होने के बाद रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने अपने दंबग अंदाज में एंट्री ली। जहां गोल्डन ग्लोब डिनर के दौरान वो ब्लैक सूट और टाई पहने अपने खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर नजर आए। इस खास शाम में दुनिया भर के फेमस कलाकार, फिल्ममेकर और कई हस्तियां भी शामिल हुई।

Image

फोटोज पर फैंस ने जमकर लुटाया अपना प्यार

इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड स्टार इदरीस एल्बा और एडगर रामिरेज एंव अन्य मौजूद लोगों के साथ प्यारी सी स्माइल के साथ फोटोज भी क्लिक कराई। जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। सलमान की इन फोटोज पर उनके फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहें हैं।

सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

दरअसल इन दिनों सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी में लगे हुए है। जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म गलवान घाटी में हुए भारत और चीन के संघर्ष पर आधारित है। जिसका उनके फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

See also  पटौदी पैलेस में सैफ-करीना का रॉयल क्रिसमस सेलिब्रेशन, तैमूर-जेह की मस्ती ने लूटी महफिल, तस्वीरें वायरल