Dhurandhar Box Office Collection: धमाकेदार ओपनिंग के बाद ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 2 दिनों में किया शानदार कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मूवी ने धमाकेदार ओपनिंग के बाद महज दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ ही अनुमान ये लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Dhurandhar First Look : जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए Ranveer Singh ...

ओपनिंग डे पर तोड़े सारे रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज ‘धुरंधर’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। थियटरों के टिकट खिड़कियों पर लोगों का लंबी लाइनें लग गयी। जनता का भीड़ और भारी मांग को देखते हुए फिल्म के 24×7 शोज शुरू कर दिए हैं। जिसके साथ ही फिल्म ने पहले ही दिन 27 करोड़ की कमाई की। जोकि रणवीर सिंह के कैरियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। जिसने महज दो दिनों में 58 करोड़ रुपयों का कमाई कर ली है। जिसने सिम्बा और पद्मावत जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

'धुरंधर'मध्ये रणवीर त्याच्यापेक्षा २० वर्षांनी लहान असलेल्या 'या ...

ये भी देखें: Putin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

पहले दिन फिल्म ने कमाएं कुल 27 करोड़

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन फिल्म ने कुल 27 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार रात तक का कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपये रहा। इस तरह ‘धुरंधर’ ने दो दिनों में 58 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर इसी रफ्तार से फिल्म चलती रही तो रविवार रात तक फिल्म 90 से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के बाद ये 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ओपनिंग बन गई है।

See also  बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम, 20 दिनों में हुई 900 करोड़ पार, भारत में ‘अवतार-3’ पिछड़ी