दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में की गई प्रवाहित, परिवार के इस सदस्य ने किया अस्थि विसर्जन
BE NEWS – टीवी जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का आज पूरे रिति- रिवाज के साथ हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार वहां मौजूद रहा।
पूरे रिति- रिवाज और पुजन के साथ विसर्जन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही- मैन कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों को उनके बड़े बेटे सनी देओल ने आज हरिद्वार में पूरे रिति- रिवाज और पुजन के साथ गंगा जी में प्रवाहित किया गया।

11 बजे श्रवण नाथ नगर स्थित घाट पर पूरा देओल
जानकारी के अनुसार पूरा देओल परिवार आज सुबह करीब 11 बजे श्रवण नाथ नगर स्थित घाट पर पहुंचा। जहां पर पंडितों की उपस्थिति में सभी धार्मिक संस्कारों के साथ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन की प्रमुख क्रिया सनी देओल के बड़े बेटे करन देओल के द्वारा की गई।
निधन के बाद शोक में पूरा परिवार
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा परिवार शोक में है। आने वाले 8 दिसंबर को वो अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्होनें इस दुनिया को 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में को अलविदा कर दिया।